पूर्व शिक्षा संचालक आर.एस मोगल को राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान पुरस्कार

इंडियन रिपोटर्स असोसिएशन महाराष्ट्र शाखा का कार्यक्रम


परभणी :- 
इंडियन रिपोटर्स असोसिएशन इंटरनॅशनल,नई दिल्ली के महाराष्ट्र शाखा की ओर से ईरा महाराष्ट्र ने पूर्व शिक्षा संचालक आर.एस मोगल को शिक्षा क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान के लिये राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया ।

परभणी जिले के फातेमा फंक्शन हॉल मे आयोजित एक भव्य समारोह मे एसोसिएशन के परभणी जिलाध्यक्ष (वरिष्ठ पत्रकार) मदन बापू कोल्हे, मीडिया चीफ मेहमूद खान,मोईन खान सहित विभिन्न गन्मान्य के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र काँग्रेस कमिटी के गफ्फार मास्टर, पूर्व नगराध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल,वरिष्ठ काँग्रेस नेता खदीर लाला हाश्मी,कृषी उपज मंडी के संचालक फैजुल्ला खान पठाण,पूर्व पुलिस अधिकारी,कॅप्टन सय्यद मोईन,बीजेपी नेता हम्मू चाऊस, मोटिव्हेशनल स्पीकर मोहम्मद सरफराज अहेमद,  समाजभूषण बशीर अहेमद, इंडियन रिपोटर्स असोसिएशन परभणी जिला अध्यक्ष,मदन बापू कोल्हे,मीडिया चीफ महाराष्ट्र महेमूद खान,मोईन खान,मुबीन खान,मनवर सर आदी मान्यवर समेत शिक्षक,एवं छात्र-छात्राए बडी संख्या मे उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनसारी जावेद अहेमद,एवं आसेफ हुसेन अनसारी इन्होने किया। इंडियन रिपोटर्स असोसिएशन इंटरनेशनल नई दिल्ली के महाराष्ट्र शाखा अध्यक्ष संजयकुमार कोटेचा सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने मोगल को  पुरस्कार " से सम्मानीत किये जाने पर बधाई दी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम