श्री घंटाकर्ण महावीरजी प्रतिष्ठा की 75वी सालगिरी पर त्रिदिवसीय महोत्सव

श्री घंटाकर्ण महावीर आरती मंडल का आयोजन


मुंबई :-
श्री मुंबई (पायधुनी) नगरे श्री महावीरस्वामी जैन मंदिर में अधिष्टायक देव् श्री घंटाकर्ण महावीरजी की प्रतिष्ठा की 75वी सालगिरी के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय महा महोत्सव का आयोजन किया गया है।इस मंदिर की स्थापना 1949 में हुई थी।

श्री घंटाकर्ण महावीर आरती मंडल, ने परम पूज्य तपागच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेमसूरीश्वरजी महाराज साहेबजी के हस्तदिक्षित यतिवर्य चंद्रसेन गुरुजी एवं नीतेश सिरोया की उपस्थिति में श्री महावीरस्वामी जैन मंदिर, पायधुनी में 1 से 3 मार्च तक विविध पूजन का आयोजन किया हैं।प्रथम दिन पंच कल्याणक पूजन,2 मार्च को सुबह 9 बजे से श्री शक्रस्तव अभिषेक व 3 मार्च को सुबह 11 बजे से श्री घंटाकर्ण महावीर की महापूजा व उसके बाद स्वामी वात्सल्य होगा।महोत्सव के विशेष अतिथि मदनलालजी पुखराजजी मुठलिया (भवन निर्माता),कैलाश कावेडिया (CA) व अमृतलालजी पुखराजजी कटारिया (समाजसेवक) हैं।

ज्ञात हो मंडल द्वारा गत 21 वर्ष से सामुहिक वार्षिक सुखड़ी का आयोजन किया जा रहा है। हर गुरुवार, रविवार, पूनम, अमावस्या, चौदस, बेसता महिना, वर्षगाँठ आदि इस वर्ष में भी चालू है। जिसका एक माह का नकरा रु. 3,500/- रखा गया है।हर रविवार को सुबह 10 बजे मानव सेवा भोजन में गरीबों को भोजन दिया जाता है, जिसका नकरा रु. 2,500/- है। हर रविवार, दोपहर 12.30 बजे से श्री घंटाकर्ण महावीर की पूजा एवं भक्ति होती है। जिसका नकरा रु. 2,500/- रखा है जीवदया, साधर्मिक भक्ति, अनुकंपादान एवं दर्दियों का इलाज व दवाई, कबूतरों को दाना, अनाथालय, वृद्धाश्रम, बाल आश्रम में सहायता के अलावा श्री घंटाकर्ण महावीर आरती मंडल की वर्षगाँठ 15 अगस्त पर महापूजा एवं स्वामिवात्सल्य रखा जाता है व पर्युषण प्रसंग पर चैत्यपरिपाटी का आयोजन किया जाता है।

मंडल ने अपील की है कि उपरोक्त इन सभी कार्यक्रमों में तन-मन-धन से लाभ जरुर जरुर ले। संपर्क : राजेन्द्र कोठारी (098691 38767), श्रीपाल मेहता (093225 94143)



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम