"माझी वसुंधरा अभियान अंतर्गत "किल्ला सायक्लोथाॅन 2024 " का आयोजन

खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत


भायंदर :
- मीरा-भाईंदर महानगरपालिका आयोजित " माझी वसुंधरा अभियान 4.0 अंतर्गत " " किल्ला सायक्लोथाॅन 2024 "का आयोजन किया गया।नेताजी सुभाषचंद्र बोस मैदान से जंजीरे धारावी किल्ला तक यह स्पर्धा आयोजित की गई थी।

रविवार को हुई इस स्पर्धा में जंजीरे धारावी किल्ला जतन समिती के छोटे खिलाड़ी कु. सचित भोईर (मुर्धा), कु. रितेश म्हात्रे (मोर्वा), कु. क्रिशील घोलप (मुर्धा), कु. साक्षात भोईर (मुर्धा), राहुल पाटिल (मुर्धा) ने स्पर्धा में उत्साह से भाग लिया।कार्यक्रम में मीरा भाईंदर महानगरपालिका आयुक्त व प्रशासक संजय काटकर (भा.प्र.से.) के हाथों मॅडल देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त अनिकेत मानोरकर, उपायुक्त सौ.कल्पिता पिंपळे, उपायुक्त रवि पवार, उपायुक्त मारूती गायकवाड व शहर अभियंता दीपक खांबीत, कार्यकारी अभियंता शरद घाणेगावकर, कार्यकारी अभियंता नितीन मुकणे व अन्य अधिकारीयों के अलावा समाजसेवी रोहित सुवर्णा, श्रेयश सावंत,भाविकाताई म्हात्रे आदि मान्यवर उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम