श्री 108 सेसली पार्श्वनाथ जिनालय की प्रतिष्ठा निमित्त चढ़ावों की जाजम 28 अप्रेल को मुंबई में

चिदानंद सूरीश्वरजी ने प्रदान किया मुहूर्त


मुंबई :- पा
ली जिले के बाली गांव में स्थित अति प्राचीन व 108 पार्शनाथ भगवान की सेसली पार्श्वनाथ जिनालय की प्रतिष्ठा निमित्त चढ़ावें मुंबई में संपन्न होंगे।यह जानकारी संघ के अध्यक्ष बाबुभाई मंडलेशा ने दी।इसे लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

चढ़ावों हेतु रविवार 28 अप्रेल,2024 का मुहूर्त पंजाब केसरी आचार्य श्री वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के गच्छाधिपति शांतिदूत परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी म. सा. के प्रथम शिष्य तत्व चिंतक आचार्य श्री चिदानंद सूरीश्वरजी म. सा.ने रानीगांव में प्रतिष्ठा महोत्सव दौरान अत्यंत हर्षोल्लास भरे वातावरण में संघ के पदाधिकारियों व गणमान्यों की उपस्थिति में श्री ओसवाल जैन संघ बाली को प्रदान किया।


सभी कार्यक्रमों का आयोजन श्री मनमोहन पार्श्वनाथ जैन पेढी ट्रस्ट, व श्री ओसवाल श्वे. मू. पू. तपागच्छ जैन संघ, बाली के तत्वावधान में संपन्न होंगे।इस मंदिर का जीणोद्धार चिदानंद सूरीश्वरजी के मार्गदर्शन में पूर्णता की और हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम