कोल्हापुर महोत्सव 2024 की जोरदार तैयारियां

भायंदर (पूर्व,) में 16 से 18 फरवरी तक चलेगा


भायंदर :-
कोल्हापूर महोत्सव 2024 का आयोजन कोल्हापूर जिल्हा रहिवाशी विकास मंडळ व मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में किया गया हैं।महोत्सव को सफल बनाने हेतु जोरदार तैयारी चल रही हैं।

मंडल के संस्थापक एंड विजय पाटिल ने बताया कि 16 से 18 फरवरी 2024 तक भायंदर(पूर्व) के हिंदु हृदय सम्राट बाळासाहेब ठाकरे मैदान में आयोजित किया गया है।इस महोत्सव में दुनिया में प्रसिद्ध कोल्हापूर का तांबडा व पांढरा रस्सा, कोल्हापूर की मिसळ,चप्पल,कोल्हापुरी गुळ, कोल्हापुरी साज ऐसे अनेक प्रकार के स्टॉल्स के अलावा मनोरंजन के लिए तीनों दिन संगीतमय कार्यक्रम होगा।शनिवार 17 फरवरी को प्रसिद्ध लावणी प्रस्तुत की जायेगी।

पाटिल न बताया कि शुक्रवार 16 फरवरी को भव्य पालखी में महालक्ष्मी, ज्योतिबा व बाळूमामा के आकर्षक मंदिर आकर्षण का केंद्र होंगे।साथ ही सेल्फी पॉईंट निश्चित होगा।महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए हल्दी कुंकु,विद्धार्थियों का सत्कार तथा कोल्हापुर जिले में विशेष काम करनेवाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

 इस अवसर पर मनपा आयुक्त व प्रशासक संजय काटकर, संसद सदस्य राजन विचारे,संसद सदस्य धनंजय महाडिक, विधायक प्रताप सरनाईक,विधायक अमल महाडिक,विधायक डॉ. सुजित मिणचेकर पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता, डॉक्टर विनय सहस्त्रबुद्धे, संजीव नाईक आदि के अलावा स्वाती लंके, आकांक्षा कदम, सुनीती ठाकूर, रोनक मंडल व निहार जयस्वाल इन सिने कलाकारों को आमंत्रित किया गया हैं।

मंडल ने सभी मीरा भायंदर वासियों को इस महोत्सव में उपस्थित रहने की अपील की हैं।अधिक जानकारी के लिए  विजय पाटील,संस्थापक,कोल्हापूर जिल्हा रहिवाशी विकास मंडळ 9821475413 / 9987380979 से संपर्क करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम