दिव्येशचन्द्र सागर सूरीश्वरजी म.सा. भायंदर में

आचार्य पदवी ग्रहण के बाद प्रथम बार आगमन

3 मार्च को होगा नगर प्रवेश


भायंदर :-
धर्म नगरी के रूप में प्रख्यात भायंदर की पूण्य धरा पर परम पूज्य आचार्य श्री दिव्येशचन्द्र सागर सूरीश्वरजी म.सा.आदि ठाणा का भायंदर (वेस्ट) में आगमन हो रहा हैं।ज्ञात हो आचार्य पदवी के बाद वे पहलीबार भायंदर आ रहे हैं। 

श्री रथाकार जैन संघ के तत्वावधान में गुरुदेव श्री वेंकटेश पार्क में भव्यातिभव्य प्रवेशोत्सव 3 मार्च को सुबह 7.30बजे श्री जीरावला पार्श्वनाथ जैन मंदिर, बालाजी कॉम्प्लेक्स से होगा।इस अवसर पर प्रवचन के बाद साधर्मिक भक्ति का आयोजन किया गया हैं।संघ ने दर्शन वंदन का लाभ लेने की विनंती की हैं।व्यवस्था जैनम् ग्रुप देखेगा।इसके आयोजक सभी गुरुभक्तों परिवार हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप