भायंदर में योगीराज श्री विजय शांति सूरीश्वरजी म.सा. के जन्मोत्सव पर अनेक कार्यक्रम

श्री शांति योगी ट्रस्ट का आयोजन


भायंदर :-
विश्व वंदनीय, जन जन के तारणहार, परम पूज्य योगीराज आचार्य 1008 श्री विजय शांति सूरीश्वरजी गुरुदेव के जन्मोत्सव व दीक्षा दिन पर पूरे दिन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

भायंदर(वेस्ट) के शांति नगर,इंदिरा कॉम्लेक्स के पास स्थित गुरु मंदिर में  श्री शांति योगी ट्रस्ट द्वारा वसंत पंचमी, बुधवार 14 फरवरी को सुबह 07.15 बजे गुरुदेव की पक्षाल, धुप,दीपक, वासक्षेप पुजा फूल पुजा के लाभार्थी मनोजकुमार आत्मचंदजी चोपड़ा, सुबह 09.00 बजे आरती भोपाल चंदजी जिनेन्द्रजी  सेठी,मंगल दीपक स्व.मातुश्री मंगलीबाई नवलमलजी कोठारी, सुबह 11.00 से अष्टप्रकारी पूजा में शाम की आरती का चढ़ावा बोला जायेगा।दोपहर 12.00 बजे से  साधर्मीक भक्ति (गुरू प्रसादी) के बाद दोपहर 02.07 बजे से ॐ शान्ति महिला मंडल, भायंदर द्वारा गुरुदेव का सामूहिक जाप एवं सामायिक व शाम को 8 बजे से भक्ति का भव्य आयोजन किया गया है।

उपरोक्त पूरे दिन के कार्यक्रम का लाभ लेने हेतु सामुहिक लाभ प्रति एक आनी का नकरा 500 /– रखा गया हैं।सभी गुरु भक्त सादर आमंत्रित हैं।पिछले कई वर्षों से गुरु मंदिर लोगों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र हैं।हर गुरुवार को यंहा रात्रि में गुरु भक्ति का आयोजन होता हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम