18 वर्षीय संयम 11 को सांसारिक सुख छोड़कर वैराग्य ग्रहण करेंगे

श्वेतांबर जैन श्री संघ द्वारा पांच दिवसीय संयम शृंगार महोत्सव का आयोजन 


सुवासरा :-
नगर के 18 वर्षीय युवा संयम जैन 11 फरवरी को सांसारिक सुख छोड़ वैराग्य (दीक्षा) ग्रहण करेंगे। संयम जैन, सागर समुदाय के आचार्य श्री विश्वरत्नसागर सूरीश्वरजी महाराज के शिष्य मुनि उदयरत्न सागर महाराज के शिष्य बनेंगे। इस मौके पर नगर में श्वेतांबर जैन श्री संघ के द्वारा आचार्य की निश्रा में पांच दिवसीय संयम श्रृंगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महावीर-संगीता सालेचा के 18 वर्षीय पुत्र संयम सालेचा ने 11वीं तक अपनी पढ़ाई पूर्ण की। धार्मिक प्रवृत्ति वाले परिवार से जुड़ा संयम विगत तीन वर्षों से आचार्य और मुनि भगवंतों के आशीर्वाद से अध्यात्म की ओर अग्रसर हुआ। संयम तीन भाई बहनों में सबसे छोटा है। संयम की सबसे बड़ी बहन पूजा सालेचा और भाई ऋषभ सालेचा हैं।

7 से 11 फरवरी तक कार्यक्रम

-7 फरवरी : सुबह 7 बजे माताजी पूजन, दोपहर 2 बजे संयम उपकरण वंदनावली का आयोजन हुआ। शाम 5 बजे विशाल वाहन रैली के बाद शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

8 फरवरी : सुबह 9 बजे गुरु भगवंतों का मंगल प्रवेश, सुबह 10 बजे गुरु नवरत्न दीक्षा वाटिका का उद्घाटन के बाद सुबह 10.30 बजे श्री शक्रस्तव महाभिषेक,शाम 7 बजे शासन स्पर्शना ऋण स्वीकार महोत्सव हुआ। 9 फरवरी : सुबह 9 बजे श्रमण वेष पर स्वस्तिक आरोहण, सुबह 10 बजे मुमुक्षु हल्दी व दोपहर 2 बजे महिला सांझी श्रीसंघ की मेहंदी हुई। इसके बाद 7 बजे मुमुक्षु की वंदोली का आयोजन हुआ। 

-10 फरवरी को सुबह 9 बजे मुमुक्षु की भव्य दान रथयात्रा, दोपहर 12 बजे आचार्य विश्वरत्नसागर महाराज की महामांगलिक, शाम 7 बजे श्री संघ के द्वारा मुमुक्षु संयम की विदाई कार्यक्रम आयोजित होगा व 11 फरवरी: सुबह 9 बजे मंगलमय रजोहरण एवं दीक्षा विधान कार्यक्रम आयोजित होगा।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम