सादड़ी में डायलिसिस सेन्टर का लोकार्पण

1 मार्च से सादड़ी चिकित्सालय में यह सुविधा


सादड़ी :-
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सादड़ी के तत्वावधान में सादड़ी नगर में प्रथम बार मरुधरा भुषण शासन गौरव प्रवर्तक पुज्य श्री सुकन मुनिजी म.सा.आदि ठाणा -10 महाश्रमण, उप प्रवर्तक पुज्य श्री विनय मुनिजी म.सा.आदि ठाणा -4 एवं महासतीजी वृन्दों के पावन सान्निध्य में एक मार्च  को सुबह : 8.30 बजे लोक परोपकार के लक्ष्य से प्रेरित होकर समाजसेवी स्व. नरेन्द्र मुलचंदजी पुनमिया डायलिसिस सेन्टर का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया हैं। 

निमित्त पुनमिया ने बताया कि लोकार्पण समारोह सेठ श्री रुपचंद ताराचंद व सेठ श्री दीपचंद सजमल कम्युनिटी हेल्थ सेन्टर सादड़ी (राजकीय ) चिकित्सालय सादड़ी बस स्टैण्ड के पास संपन्न होगा।पुनमिया ने कहा कि सादड़ी के अलावा हजारों लोग आसपास के गांवों के इस सुविधा से लाभान्वित होंगे।

 डायलिसिस सेन्टर के सौजन्यदाता सादड़ी निवासी श्रीमती लाडकंवर नरेन्द्रजी पुनमिया , सुपुत्र: निमित्त, पुनित व समस्त स्व. मुलचंद ताराचंद पुनमिया परिवार, गोरेगांव मुंबई हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम