व्यक्ति को मदद से ज्यादा उन्हें आत्मनिर्भर बनाये लायंस :- गीता जैन

लायंस क्लब का कार्यक्रम


मुंबई :-
आज के समय मे किसी भी व्यक्ति को मदद करने से ज्यादा आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता हैं।समाजसेवा मानवता का अभिन्न अंग है, जो मानवीय समाज के विकास और सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।आत्मनिर्भर बनाने से मांगने की आदत नही होगी और वह व्यक्ति दूसरों को भी सही दिशा दिखायेगा।आत्मनिर्भरता किसी भी व्यक्ति को आत्मविश्वास, कौशल और ज्ञान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

उपरोक्त विचार मीरा भायंदर की विधायक गीता जैन ने बोरीवली (वेस्ट) में हम एक हैं - सपने करें साकार थीम के साथ कार्यरत लायंस क्लब ऑफ मुंबई वेस्टर्न द्वारा प्रारंभिक शिक्षा व प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन करने के बाद व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि समाजसेवा लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार और आवास के साथ सशक्त बनाने में मदद करती है।उन्होंने अनेक सरकारी योजनाओं के बारे में बताया व उन्हें शुरू करने में सहयोग का आश्वासन दिया।

क्लब के अध्यक्ष लायन सीए राजेश जैन ने कहा कि इस केद्र को शुरू करने का  मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और असहाय वर्गों की सहायता करना है, ताकि सभी लोग समान अवसरों के साथ जीवन जी सकें।उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर उन बच्चों को पढ़ाया जाएगा जो नही पढ़ते तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के अलावा कंप्यूटर क्लासेस शुरू करने की भी योजना है।विशेष अतिथि विपिन संकलेचा होंगे।इसके प्रोजेक्ट डायरेक्टर लायन परेश शाह हैं।

क्लब के पदाधिकारियों में सचिव लायन कपिल बाहेती, कोषाध्यक्ष लायन राकेश भंडारी व ऑक्सील्लरी लेडी लायन दीपशिखा जैन,नीलम जैन,रीजन चेयरमैन नटवर बंका, सर्विस एडवाईजर विजयकुमार जैन,एस आर भंडारी,धर्मवीर सालेचा,सीए अनिल लासूद,अशोक नागोरी,धवल सलवाड़िया, नारायण दांडी, रंजीत अग्रवाल,राकेश मेरतवाल,सत्यनारायण पराशर,आशा भंडारी,प्रवीणा सालेचा,कृष्णा काबरा,पिंकी झवेरी,युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम