चाय पिलाकर करते है गरीबों की सेवा

नागदा के जीवनलाल जैन मुंबई में सम्मानित


मुंबई :-
मध्यप्रदेश के नागदा शहर के जीवनलाल जैन अपनी मेहनत की कमाई का कुछ हिस्सा अच्छे कामों में दान करते हैं,सुर इसलिए अबतक उन्हें कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है।

मुंबई प्रवास के दौरान भायंदर (वेस्ट) में सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन(युथ फोरम) व विधायक गीता जैन ने कोरोना महामारी के दौरान व नियमित किये जा रहे कार्य के लिए सम्मानित किया।गीता जैन ने जीवनलाल जैन जैसे लोगो की वजह से आज भी मानवता जीवित हैं।लोगों ने उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन व कोषाध्यक्ष सूरज नांदोला ने भी उन्हें सम्मानित किया। ज्ञात हो चाय बेचकर अपनी आजीविका चलनेवाले जीवनलाल जैन अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा गरीबों के लिए खर्च करते है।

मुंबई में पाक्षिक अखबार मुंबई का राजस्थान के संपादक ललित शक्ति ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह व नगद राशि देकर सम्मानित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप