भायंदर में निःशुल्क नोटबुक वितरण चार जून को

भोला भैरव भक्ति मंडल का कार्यक्रम


भायंदर
।सामाजिक व धार्मिक संगठन भोला भैरव भक्ति मंडल मीरा भायंदर द्वारा चार जून 2023 को दशम निःशुल्क नोटबुक वितरण - 2023 का आयोजन किया गया है। इसमें कक्षा एक से बी.कॉम तक के छात्र छात्राओं को छह लांग नोट बुक दी जायेंगी। 

मंडल के अध्यक्ष राकेश लोढ़ा ने बताया कि इसके लिए भायंदर पश्चिम में न्यूराज रतन बिल्डिंग में चॉइस पाइंट में 21 मई से 30 मई 2023 तक सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक फार्म का वितरण किया जायेगा। ज्ञात हो कि निःशुल्क नोटबुक का वितरण भायंदर पश्चिम के मीरा भायंदर मनपा स्कूल, भायंदर सेकेंडरी हाई स्कूल, होली क्रास स्कूल, जे एच पोद्दार हाईस्कूल, डिसिल्वा हाई स्कूल, मंजुला विद्यालय हाई स्कूल, निर्मला निकेतन हाई स्कूल, सुबोध विद्यालय स्कूल, सेंट विंसेट डी पॉल स्कूल, सेंट जेवियर हाई स्कूल, मेट्रिक हाई स्कूल, कारमलाइट हाई स्कूल, रूबीना ऐकेडमी स्कूल, डॉन बॉस्को हाईस्कूल, अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाईस्कूल,रॉजनिल स्कूल और माउंट मेरी स्कूल के विद्याथियों को ही किया जायेगा। 

अधिक जानकारी के लिए मअनोज चौपड़ा से 9324550713, राकेश सुराणा से 7666211211, मुनेश छाजेड़ से 9833688489 और दीक्षित जैन से 9820216744 पर संपर्क करें।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम