जैन खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराएगा जीतो स्पोर्ट्स

 वर्ल्ड चैंपियन होंगे जैन खिलाड़ी

जीतो ने बनाया मास्टर प्लान


पुना :-देश मे अच्छे कार्य हो या किसी भी प्रकार की आपदा जैन समाज ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है, और कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है,और अब 
जैन समाज के युवा खिलाडीयों का विस्तृत डेटा बेस तैयार करने का एक महत्त्वपूर्ण काम जीतो स्पोर्ट्स ने हाथ में लिया है । यह पहल स्वस्थ जीवन को लेकर जागरूक और इसे आदर्श माननेवाले जीतो स्पोर्ट्स के अध्यक्ष विशाल चोरडिया ने की है ।उन्होंने कहा कि जैन व्यापारियों को एक मंच पर लाने के लिए जीतो के माध्यम से विभिन्न पहल की गई है अब हम युवा जैन खिलाडियों को उनकी योग्यता के अनुसार तैयार करेंगे और यह काम जीतो स्पोर्ट्स  लक्ष्य फाउंडेशन के मिलकर करेगा। जैन खिलाडीयों को राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय राज्य स्तर पर आगे बढ़ने हेतु हर तरह से मदद की जाएगी।

 उन्होंने कहा कि जैन खिलाड़ियों को उनके खेल के लिए उच्च-स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के अलावा खेल के मैदान, ट्रेनिंग संसाधन, उपकरण जैसी आवश्यकताएं उपलब्ध करवाने के प्रयास रहेंगे। सरकार, स्थानीय प्रशासन और खेल संघों को भी इस बारे में जरूरत पड़ने पर अवगत कराया जाएगा। चोरडिय़ा ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी उतने ही जरूरी हैं।कई जैन खिलाड़ी सुविधाओं के अभाव में आगे नही बढ़ पाते हैं।जैन खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने के लिए उनकी प्रतियोगिताओं में पदक जीतने और सफलता प्राप्त करने पर प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे उनकी मेहनत और प्रयासों को मान्यता मिलेगी और वे और भी अधिक प्रगति करने के लिए प्रेरित होंगे,साथ ही समाज में विशेष प्रशंसा और सम्मान दिलवाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय समुदाय और संगठनों के द्वारा आयोजित किए जाने वाले समारोह और सम्मेलनों में उन्हें सम्मानित करने के प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि अच्छे प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्हें शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए अच्छे मेंटर और कोच उपलब्ध कराएं जाएंगे इससे उनकी क्षमताएं और कौशल मजबूत होंगे और वे अपनी प्रदर्शन क्षमता को बढ़ा संकेंगे।उन्होंने जैन कॉरपोरेट सेक्टर्स से निवेदन किया कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

आइये जानते हैं जैन समाज के ऐसे खिलाडीयों को जो देश और दुनिया मे  जैनत्व के साथ साथ विभिन्न खेलो में अपना हुनर दिखा रहे है। ज्ञात हो जैन समाज के खिलाडी राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न इव्हेंट में खेल रहे है। अपने खेल के हुनर वह रिदमिक जिमनॅस्टिक, टेबल टेनिस, बँडमिंटन, ट्रॅक अँड फिल्ड, चेस, स्केटिंग आदी स्पोर्ट्स मे दिखा रहे है,जिसकी यह झलक मात्र हैं।

रिचा चोरडिया :- रिदमिक जिमॅन्स्टिक्स में रिचा चोरडियाने अपना हुनर दिखाया है। 2001 में पुना में जन्मी रिचा ने देश भर में अपने श्रेणी में अव्वल क्रमांक लिया है। 2023 में बल्गेरिया में हुए विश्वकप में उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया। महज 23 साल की इस खिलाडी में 2022 मे वर्ल्ड चॅलेंज कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 2016 में विश्व स्कूल गेम्स में प्रतिनिधित्व किया था। बंगळुरू में 2022 मे हुए 25 वे रिदमिक जिमनॅस्टिक्स के राष्ट्रीय चैम्पियनशीप में 5 स्वर्ण और 1 रजत पदक हासिल किया था। 36 वे राष्ट्रीय खेलों में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। और कई इव्हेंट उन्होंने खेले है। पदकों का जायजा लिया जाए तो आज तक उन्होंने 167 पदक हासिल किए है, जिसमें 75 स्वर्ण पदक भी है।

तनिष कोटेचा :- टेबल टेनिस में अंडर 17 के ग्रुप में खेलनेवाली तनिष कोटेचा नाशिक से है।राष्ट्रीय स्तर पर इनकी दुसरी रँक है।  अंडर 17 और अंडर 19  गुट में खेलते हुए वैश्विक स्तर पर 2023 मे विला रिअल में वैश्विक टेबल टेनिस युथ कॉन्टेडर कास्य पदक जिता, 2022 में दो रजत पदकों वर अपना नाम लिखवाया। 2022 में युथ वर्ल्ड चॅम्पिअन के संघ की खिलाडी रही, एशियन युथ चॅम्पियनशीप के लिए भी चुनाव हुआ। राष्ट्रीय स्तर पर तनीशा ने खेलो इंडिया 2023 में स्वर्ण पदक जिता है। 2023 में ही चेन्नई में हुए राष्ट्रीय खेल स्पर्धा में सिल्वर, ज्युनिअर नैशनल चॅम्पियनशीप में कास्य पदक जीता था।  2022 में भी दो स्वर्ण पदकों की कमाई की है। 

रियाना भुटा :- टेबल टेनिस में और एक जैन खिलाडी श्रेष्ठ खेल दिखा रही है। वह है रियाना भुटा। अंडर 13 के श्रेणी में खेलनेवाली रियाना ठाणे में रहती है। राष्ट्रीय स्तर पर अंडर 13 गुट में इन्होंने 2022 साल में तीनों नैशनल रैकिंग टेबल टेनिस चॅम्पियनशीप में अपने खेल का हुनर दिखाते हुए अपराजित रही। इससे पहले भी राष्ट्र स्तर पर हुए कई खेलों मे अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए लोगों पर छाप छोडी। विश्व स्तर 2022 मे जॉर्डन, चेक रिपब्लिक, स्वीडन, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन में हुए विश्व टेबल टेनिस युथ कंटेन्डर प्रतियोगिता मे तीन जगह उन्होंने जीत हासिली की और दो प्रतियोगिताओं में अच्छे खेल का प्रदर्शन किया था। 

सिमरन सिंघी :- जैन समाज की सिमरन सिंघी बँडमिंटन में अपना हुनर दिखा रही है। मुंबई की रहने वाली सिमरन वुमन्स डबल्स में खेलती है। राष्ट्रीय स्तर पर उनकी रँक 3 है।  थायलंड में 2022 में हुए उबर कप में उन्होंने देश का प्रतिनिधत्व किया और क्वार्टर फायनल्स तर पहुंची थी। लखनऊ में 2022 में हुई सईद मोदी वर्ल्ड टूर सुपर 300 में उन्होंने कास्य पदक जिता था। 2019 में कैरो में हुए इजिप्त इंटरनैशनल में हुए वुमन्स डबल्स की विनर रहीं है। 2022 मे मलेशिया में हुए बँडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशीप मे उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

दक्ष सुमेरपूर :- ट्रॅक अँड फिल्ड के चॅम्पिअन दक्ष सुमेरपूर पूना के रहनेवाले है। अंडर 20 के 100 और 110 मीटर हर्डल्स के ये खिलाडी राष्ट्र स्तर पर छठवे नंबर पर है। इन्होंने 2022 में रायपूर में हुए अंडर 20 वेस्ट झोन नॅशनल्स 2022 चॅम्पियनशिप में बेस्ट अँथलीट किताब के साथ 2 स्वर्ण पदक हासिल किए है। गुवाहाटी में हुए 37 राष्ट्रीय कनिष्ट अँथलेटिक्स चॅम्पियनशीप 2022 के 110 मीटर के फायनलिस्ट में इनका नाम शामील था। इन्होंने 2019 में राष्ट्रीय अंतरजिला कनिष्ठ अँथलेटिक्स मीट में भाग लिया था।

दिया सुमेरपूर :- पुना की रहनेवाली यह खिलाडी 200 मी, 400 मी अंडर 20 में ट्रॅक अँड फिल्ड श्रेणी मे खेलती है। दिया ने रांची में 2022 मे हुए टाटा टी नैशनल्स में 400 मीटर की दौड में रजत पदक प्राप्त किया था। टाटा टी की स्पॉन्सरशिप वाले चॅम्पियन्स ऑफ टुमारो ट्रेनिंग कॅप के लिए इनका चुनाव हुआ था। 2019 साल में आंध्र प्रदेश में हुए 35 वे नैशनल ज्युनिअर अँथलेटिक्स चॅम्पियनशीप में 1000 मी स्प्रिंट मेडली रिले में स्वर्ण पदक जिता था। 2022 में गुजरात मे हुए 20 नैशनल फेडरेशन कप ज्युनियर अंडर 20 चॅम्पियनशिप में 200 मीटर रेस में सहभागी हुए थे।

सेरा डगारिया :- चेस में अपनी चमक दिखानेवाली सेरा डगारिया, मध्यप्रदेश के इंदौर की रहनेवाली है। उनकी रैकिंग 1576 है। इन्होंने राष्ट्र और विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 2022 मे हुए मध्य प्रदेश स्टेट सब जूनियर ओपन गर्ल्स और स्टेट सिनिअर विमेन चेस चॅम्पिअनशीप में दुसरी वरियता प्राप्त की थी। 2019 मे हुए वेस्टर्न एशियन युथ रॅपिड टूर्नामेंट में कास्य पदक हासिल किया था। कॉमनवेल्थ इंटरनैशनल चेस चॅम्पियनशिप में 5 वे पायदान पर रहीं थी। वेस्टर्न एशियन युथ क्लासिकल टूर्नामेंट में 7 स्थान पर, वेस्टर्न एशियन युथ बिल्ट्झ टूर्नामेंट में 10 वे स्थान पर रही थी। 

समिका खिंवसरा :- इनलाईन फ्रीस्टाईल स्केटर समिका खिंवसरा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हूए राष्ट्रीय स्तर पर दुसरे नंबर की रँक प्राप्त की है। 2022 मे हुई पहले इंडियन रोल गेम्स में उन्होंने क्लासिक शालोम और स्पीड शालोम में स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त किया है। बंगलोर में 2022 में हुए 60 वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्पीड शालोम इव्हेंट मे 4 वरियता प्राप्त की। 59 और 57 नैशनल प्रतियोगिता में क्रमशः कास्य और रजत पदक हासिल किया था। 

तनिष्क दुगड :- पुना के तनिष्क दुगड इनलाईन फ्रीस्टाईल स्केटर है। भारत में इनकी दुसरी रँक है। 2022 मे हुई पहले इंडियन रोल गेम्स में क्लासिक शालोम और स्पीड शालोम में स्वर्ण और कास्य पदक प्राप्त किया है। बंगलोर में 2022 में हुए 60 वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्लासिक और स्पीड शालोम इव्हेंट में कास्य और रजत पदक प्राप्त किये। 2022 में पुना में हुए महाराष्ट्र ऑलिंम्पिक में स्पीड शालोम मे रजत पदक प्राप्त किया।  59 और 57 नैशनल प्रतियोगिता में क्रमशः रजत और स्वर्ण पदक हासिल किया था। 57 वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्पीड शालोम में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। 

फिटनेस' का एक नया आदर्श विशाल चोरडिया :- स्वस्थ स्वास्थ्य को सफल जीवन का आधार मानने वाले जीतो एपेक्स स्पोर्ट्स के अध्यक्ष और उद्योजक विशाल चोरडिया ने मुंबई में टाटा मॅरेथॉन में भाग लिया और 10 किमी की दूरी बिना थके पूरी की थी । मुंबई में टाटा मैराथन में 50 हजार से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था ।एक घंटा पांच मिनट तक लगातार दौड़ते हुए उन्होंने दस किलोमीटर की दूरी आराम से तय की। इस मॅरेथॉन  में शरिक होने से पहले उन्होने फिटनेस के लिये काफी तैय्यारी की थी।  जीतो स्पोर्ट्स एपेक्स का नेतृत्व करते हुए, विशाल चोरडिया ने जैनों को फिट बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। ये नया इनीशीएटिव्ह इसी दिशा में जाने की शुरुवात है ।

अधिक जानकारी के लिए मृणाली हरयन 9870919872,   धनंजय वरपे - 9158510547 

फॉर्म नीचे दी गई लिंक पर भरकर प्रेषित करें।

https://form.jotform.com/JITOHO/JITO-Sports-Sponsorships

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम