नमो विचार मंच के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त हुए व्यासकुमार रावल

देशभर से 200 से ज्यादा प्रतिनिधि थे उपस्थित


भायंदर । 
नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं मिशन न्यू इंडिया की केशव सृष्टि रामभाऊ महाल्गी प्रबोधिनी में हुई  19 वीं अखिल भारतीय बैठक के पश्चात मीरा भायंदर के व्यासकुमार रावल को  राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है ।

रामभाऊ महाल्गी प्रबोधिनी में हुई अखिल  भारतीय बैठक में  नरेंद्र मोदी विचार मंच मिशन न्यू इंडिया के देश भर से 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष रवि चाणक्य ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने के साथ ही स्थानीय लोगों से मिलकर क्षेत्र  को भ्रष्टाचार नशा अत्याचार मुक्त बनाने पर बल दिया है हमारे प्रतिनिधि जरूरत पड़ने पर अपनी स्वेच्छा से एक प्रदेश से  से दूसरे प्रदेश में प्रभास मैं जाकर स्थानीय लोगों से मिलकर लोगों संगठन से जोड़ेंगे और देश हितमें काम करेंगे।

 संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने  कहा है कि 1 जून  से 543 कार्यकर्ता पूरे भारतवर्ष में उतारेगा जो आगामी चुनाव तक अपने अपने क्षेत्रों में काम करेंगे। अपनी नियुक्ति पर आभार प्रकट करते हुए व्यासकुमार रावल ने कहा कि जगह-जगह समाधान केंद्र खोले जाएंगे जहां क्षेत्रीय व जन समाधान  हेतु कार्य किए जाएंगे साथ ही अधिवक्ता  मंच मानवाधिकार मंच एंटी करप्शन मंच पत्रकार मंच पूर्व सैनिक मंच के माध्यम से जन समस्याओं को लेकर मार्गदर्शन किया जाएगा।अखिल भारतीय प्रतिनिध देश के  8 क्षेत्रों 50  प्रांतों से तथा मंच के 28 अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष महामंत्रियों ने भाग  लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम