रविंद्र नागोत्रा शासन रत्न से विभूषित

महाड़ जैन संघ ने दिया सम्मान 


महाड़ :-
नौवी (राजस्थान) निवासी परम गुरुभक्त रविन्द्र कुमार हस्तीमलजी नागौत्रा सोलंकी तलेगांव (पुणे) को समाजसेवा,धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन और सुकृत मार्ग में लक्ष्मी का उल्लेखनीय सदुपयोग करने हेतु 'शासन रत्न"से सम्मानित किया गया।

श्री वासुपूज्य स्वामी भगवान के सानिध्य में आयोजित यह सम्मान महाड़ सकल जैन श्रीसंघ एवं गुरु समर्पण चातुर्मास समिति  द्वारा आयोजित ऋद्धि सिद्धि लब्धिवंत श्री गौतम स्वामी महापूजन अनुष्ठान में परम पूज्य परोपकार सम्राट आचार्य श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म. सा. के सुशिष्य प्रवचनदक्ष मुनिप्रवर श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा.की पावन निश्रा में व विशाल जनमेदनी की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में रजतचंद्र विजयजी ने नागोत्रा के कार्यों की अनुमोदना की।नागोत्रा ने सकल संघ का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी