अर्पण सेवा महोत्सव में 10 लाख के सेवा कार्य

लायंस क्लब ऑफ़ मुंबई वेस्टर्न का कार्यक्रम


मुंबई :-
लायंस इंटरनेशनल के तहत कार्यरत लायन डिस्ट्रिक्ट 323A-3 के मार्गदर्शन में  लायंस क्लब ऑफ़ मुंबई वेस्टर्न ने भी अर्पण सेवा महोत्सव के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया हैं। क्लब लायन सीए राजेश जैन की अध्यक्षता में 10 लाख से ज्यादा के कार्य करेगा। हर साल की तरह इस साल क्लब के स लायन राजेश जैन व लायन नीलम जैन ने अपनी बेटी दियारा का जन्मदिन वृद्धा आश्रम में मनाया ।   

जैन ने  बताया की 2 से 14 अक्टूबर में अनेक उपक्रमों का आयोजन होगा,जिसमे 5 अक्टूबर को उन्होंने अपनी बेटी का जन्मदिन बोरीवली स्थित आधार में मनाया,जंहा बुजुर्गो के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ जरुरत का सामान दिया गया।बच्चों को अच्छी सीख मिले इसी उद्देश्य से वे सेवा कार्यों के साथ बेटी का जन्मदिन मनाते हैं,और आगे भी यह जारी रहेगा। इस अवसर पर केक कटिंग कर सभी को जैन परिवार की तरफ से भोजन कराया गया।जैन ने बताया की इसके अलावा क्लब ने चिकित्सा शिविर हर शनिवार को योग क्लासेस,शताब्दी हॉस्पिटल में न्यूट्रिशन किट,आरे कॉलोनी में आदिवासी बच्चों को कपड़ें,अनाज व खिलोने,पालघर जिला के वाडा स्थित पाटिल स्कूल  में 12 अक्टूबर को 50 बच्चों को साइकिल,विक्रमगढ़ स्थित आश्रमशाला को नोटबुक व यूनिफार्म,13 को जीवदया तथा 14 को बोरीवली में कंप्यूटर व भोजन वितरण का कार्यक्रम होगा। जैन ने कहा कि क्लब इसी तरह के सेवा कार्य आगे भी करता रहेगा।

दियारा 

अर्पण सेवा महोत्सव को सफल बनाने में नीलम जैन, कपिल बाहेती, राकेश भंडारी, सतीश जैन, निधि बहेती, आशा जैन, दीपशिका जैन, विजय कुमार जैन, अनील लसोड, परेश शाह, संजय ओतावत, जयंती गांधी प्रहलाद काबरा, गौतम जैन, ममता जैन, विष्णु सोडानी, पूजा सोडानी, कौशिक पजवानी, दर्शीता पजवानी, दीपेश जैन, अंजलि जैन, मुकेश तातेर, ममता तातेर, नारायण डांगी सपना डांगी, रितेश जैन, सुरभि जैन, वैभव जैन, समता जैन पूर्व अध्यक्ष एस आर भंडारी,  योगेश चौधरी, रवी कुदाल, देवेंद्र दोसी, राजेंद्र दक,  धर्मवीर सालेचा, आशीष चौधरी, विपिन संकलेचा,  नटवर बंका के साथ क्लब के सदस्य गगन चौधरी,  वैशाली संकलेचा, जया भंडारी, रंजीत अग्रवाल, नीता गांधी, गायत्री बंका, कृष्णा काबरा, सुनीता दोसी, संजय माहेश्वरी, नीरज सिसोदिया, राहुल संघवी, कुलदीप ओस्तवाल, सीमा बागला, राकेश मेरतवाल, शाकेन्द्र छजेड, विजय खंडेलवाल, एस. एम रंगा आदि सदस्यों का सक्रिय सहयोग मिल रहा हैं। कार्यक्रम में जयंतीलाल जैन राजस्थान से विशेष तौर पर आएं हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम