पदमश्री ब्रह्मदेव पंडित के बर्तनो की प्रदर्शनी 22 अक्टूबर तक

प्रदर्शनी को लेकर लोगों में उत्सुकता


मुंबई :- 
भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित व मिटटी को बर्तनो का आधुनिक रूप देनेवाले कलाकार ब्रह्मदेव पंडित द्वारा निर्मित गमलो की प्रदर्शनी मुंबई की सीमरोजा आर्ट गैलरी में 7 अक्टूबर से शुरू हुई हें जिसमे मुंबई के नामांकित लोगो को आमंत्रित किया गया था। बिहार के मूल निवासी पंडितजी का पूरा परिवार इस कला से जुड़ा हैं और समय समय पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाते रहै हैं।

भूलाभाई देसाई रोड पर स्थित सिमरोजा आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी 22अक्टूबर तक चलेगी जिसमे उनके परिवार के देवकी पंडित,अभय पंडित,खुशबू पंडित के काम भी प्रदर्शित होंगे। प्रदर्शनी सुबह 11 से शाम 07 बजे तक चलेगी।चार साल के बाद इस आयोजन के होने से सिरेमिक्स के कलाकारों व कला प्रेमियों में प्रदर्शनी को लेकर उत्सुकता है। उद्घाटन अवसर पर फिरोजा गोदरेज,संगीता जिंदाल,स्वाति पिरामल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ज्ञात हो सिरेमिक्स में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने ब्रह्मदेव पंडित को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। पंडितजी ने अंधेरी स्थित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए भी काम किया हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम