मुंबई नाहर परिवारों का स्नेह मिलन संपन्न

नाहर के कुलदेवी की प्रतिष्ठा 26 जनवरी,2023 को


मुंबई :-
महानगर सहित आसपास में बसे सभी नाहर परिवारों का सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।मुंबई में पहलीबार हुए सम्मेलन को लेकर लोगो मे बहुत उत्साह था।संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सायरचंद नाहर हैं।

देशभर के नाहर परिवारों को एक मंच पर लाने हेतु प्रयासरत चेन्नई निवासी श्रेणिक नाहर ने बताया कि श्री शांतिनाथ जैन मंदिर, दादर में हुए कार्यक्रम में 125 से ज्यादा लोग उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि यह दिन हमेशा सस्मरणीय रहेगा क्योंकि मुंबई में नाहर परिवार का संगठन करना, यह हमारी इच्छा थी जो पूरी हुई। अब भविष्य में आपके सहयोग से अनेक उपक्रम यशस्वी होंगे। मुंबई की ताकत से संपूर्ण भारत ही नही विश्व परिचित है, इसलिए हमारे नाहर परिवार का संगठन आपके जुड़ने से और मजबूत हुआ है व हमारे हौसले और बुलंद हो गए हैं।उन्होंने अपील की कि इसी उत्साह से अपनी कुलदेवी मां भवानी के मंदिर कार्य में तन मन धन से जुड़े।नागौर में बन रहे इस मंदिर की प्रतिष्ठा 26 जनवरी को होना तय हुआ है।

नाहर भवानी माताजी ट्रस्ट के कार्याध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव राजेश पी नाहर ने कहा कि कुछ कारण वंश कोई नाहर परिवार जुड़ नहीं पाए हो कृपया आप जुड़े, और जुड़ावे भी।उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मुंबई नाहर परिवार संघ गठन कर संचालन के लिए  समिति बनावे और माता मंदिर प्रतिष्ठा के ऊपर अपना लक्ष्य केंद्रित करें। इस अवसर पर रणजीत नाहर, हसमुख नाहर, पूरणमल नाहर ,जीतू नाहर, मनोज नाहर,राकेश नाहर आदि का आभार व्यक्त किया।

अधिक जानकारी के लिए 9890026750 पर संपर्क करें


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम