पेण में पहलीबार बालिका संस्कार शिविर का आयोजन

दिव्यप्रभा श्रीजी म.सा. के 72 संयम जीवन अनुमोदनार्थ


पेण :-
श्री आदिनाथाय भगवान, श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथाय के सानिध्य में व परम पूज्य नीति सूरीश्वरजी म.सा.के दिव्य आशिष से रायगड़ जिला के पेण नगर में पहलीबार बालिका संस्कार शिबिर का आयोजन हो रहा हैं।

अक्षता जैन ने बताया कि गिरनार तीर्थोधारक परम पूज्य  आचार्य श्री विजय नीति सुरीश्वरजी म. सा. के समुदायवर्ती जीरावला मुख्य प्रतिष्ठाचार्य, रायन वृक्ष अभिविक्त गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य श्री विजय हेमप्रभ सूरीश्वरजी म. सा. की आज्ञानुवर्तिनी प. पू. मुक्ताश्रीजी म. सा. की शिष्या प. पू. चंद्राश्रीजी म. सा. की शिष्या बाल ब्रम्हचारिणी, मातृहृदयी, सरल स्वभावी परम पूज्य गुरुमा साध्वी श्री दिव्यप्रभा श्रीजी म. सा. के संयम जीवन के 72 वर्ष में प्रवेश के अनुमोदनार्थे इसका आयोजन किया गया है।

31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक होनेवाली शिविर का उद्देश्य लड़कियों को जिनशासन की विस्तार से जानकारी के अलावा उनपर हावी होती पश्चिमी संस्कृति से बचाना  हैं।शिविर में रोज अष्टप्रकारी पूजा,विशेष अनुष्ठान,शक्रस्तव अभिषेक, जैनोलॉजी ,शासन स्पर्शना, गुरु वंदना,भाव दीक्षा,गेम्स,तत्वज्ञान,संध्या नृत्य भक्ति होगी। शिविर में 12 से 27 साल यक की लड़कियां भाग ले सकती हैं।

शिविर में भाग लेने हेतु पूनम दीपक जैन 9767518484 अथवा हेमाक्षी अक्षय वोरा - 8999939655 से संपर्क करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम