मीरा भायंदर में फिर भाजपा :- चंद्रशेखर बावनकुले :-

आने वाले सभी चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाएंगे :- एंड रवि व्यास


भायंदर :- 
मीरा भायंदर में भाजपा की ताकत और जनाधार में जिस तरह से लगातार तेज़ी से इजाफा हो रहा है, उससे साफ है कि यहां का अगला सांसद, विधायक और महापौर भाजपा का ही होगा। 

उपरोक्त विचार मीरा भायंदर शहर जिला भाजपा द्वारा पार्टी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए महाराष्ट्र बीजेपी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 5 करोड़ से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम लोगों के लिए बनाई गई जनहित योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल चुका है। मीरा भायंदर शहर में भी भारी संख्या में लोगों को जनहित योजनाओं का लाभ लिया है । हमें उन सभी लाभार्थियों तक पहुंचना है।  बावनकुले ने कहा कि बीजेपी में अध्यक्ष ही पार्टी चलाते हैं। मीरा भयंदर में जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास को महाराष्ट्र में मुझे और देश में जेपी नड्डा जी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत और प्रभावशाली बनाए।भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें पूरी ताकत के साथ पार्टी द्वारा किए गए जनहित कार्यों के बल पर लोगों के बीच पहुंचना है।

बावनकुले ने कहा कि वह सुबह 8 बजे से लेकर रात 11 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए चर्चा के लिए उपलब्ध रहते हैं। जिला अध्यक्ष एड रवि व्यास ने मीरा भायंदर भाजपा की तरफ से  बावनकुले का आभार मानते हुए कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ आने वाले सभी चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाएंगे। सम्मान कार्यक्रम के बाद विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम