राजेंद्र करणपुरिया मालवा महासंघ के महासचिव

विश्वरत्न सागर की निश्रा में हुए मनोनीत


नागेश्वर तीर्थ :-
श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ में समाजसेवी  संगीतकार राजेंद्र करणपुरिया को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनित किया गया हैं।

यह नियुक्ति श्री नागेश्वर तीर्थ में परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सुरीश्वरजी म.सा. के शिष्य युवा ह्रदय सम्राट परम पूज्य आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी म. सा.की निश्रा में मेवाड़, मालवा, वागड़ के 450 श्री संघों की प्रतिनिधि संस्था में हुई हैं।ज्ञात हो आप संगीतकार दीपक करणपुरिया के पिता हैं। करणपुरिया गुरुदेव के परम भक्त हैं।

करणपुरिया ने अपनी नियुक्ति पर गुरुदेव व संघ का आभार व्यक्त किया व कहा कि गुरुदेव के मार्गदर्शन में महासंघ के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।विभिन्न संघो,समजसेवीयों ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी हैं।शांति वल्लभ टाइम्स परिवार की ओर से हार्दिक बधाई।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी