दिल्ली वासियों नें नम आँखों से पू.गुरूभगवंतो को विदा किया

दिल्ली वासियों नें नम आँखों से पू.गुरूभगवंतो को विदा किया.


नई दिल्ली :-
देश की राजधानी दिल्ली में भव्यतातिभव्य चातुर्मास एवं मंगलकारी उपधान तप की परिपूर्णता के पश्चात, लगभग 9 माह की दिल्ली स्थिरता के बाद श्री गुरु प्रेम के आजीवन चरणोपासक परम पूज्य आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी(K C) म.सा. पन्यास प्रवर श्री कुलदर्शन विजयजी, बालमणि कुलरक्षित विजयजी म.सा. आदि श्रमण वृन्द ने अतिप्राचीन श्री काँगड़ाजी तीर्थ (हिमाचल प्रदेश ) दर्शन हेतु विहार किया।

 समस्त दिल्ली के चारों संप्रदायों के अनेकों गुरुभक्तो ने पू गुरुभगवंत को नम आँखों से धर्मप्रभावना - शासन प्रभावना - तीर्थ यात्रा हेतु विदा किया । दिल्ली वासियों ने कहा कि उनके लिए यह चातुर्मास अविस्मरणीय रहेगा। गुरुभगवंत हरियाणा एवं पंजाब के विविध तीर्थों की - श्री संघो की स्पर्शना करते हुए श्री काँगड़ा जी तीर्थ के बाद चातुर्मास हेतु मध्यप्रदेश की और विहार करेंगे।

उनका संभावित  विहार कार्यक्रम 11 फरवरी पानीपत,14 कुरुक्षेत्र, 16 व 17 अंबाला, 19&20 सरहिंद तीर्थ , 22 मोहाली - चण्डीगढ़, 23 पंचकूला व 18 March - श्री काँगड़ा जी तीर्थ पहुंचने की संभावना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम