किरन परिहार लायंस क्लब की अध्यक्ष नियुक्त

पुरे साल चलेगा अन्नदान 

भायंदर:- सामाजिक कार्यकर्त्ता लायन किरन परिहार को प्रतिष्ठित संस्था लायंस क्लब ऑफ़ भायंदर गेलेक्सी का 2020-21 के लिए अध्यक्ष चुना गया हैं.संस्था के अन्य पदाधिकारियों में लायन सुनीता शर्मा उपाध्यक्ष,रेखा देसाई सचिव,लायन रवि जोशी कोषाध्यक्ष व लायन श्वेता जोशी को लियो एडवाइजर बनाया गया हैं.वे लायन डिस्ट्रिक्ट 3231-A 3 के गवर्नर लायन शशिकांत मोढ़ मार्गदर्शन में काम करेगी.इस वर्ष डिस्ट्रिक्ट का थीम Serve With Smile हैं.
परिहार ने बताया की उनके अध्यक्ष बनने के बाद डिस्ट्रिक्ट के कार्यक्रम के तहत अनाजदान व रक्तदान शिविर का आयोजन किया.शीघ्र ही हर गुरूवार को अन्नदान शुरू किया गया हैं.यह कार्य पुरे साल चलेगा. लॉक डाउन में कई परिवारों को खाद्य सामग्री पहुंचाई गई. इसके अलावा अनेक सामाजिक उपक्रम संस्था द्वारा किय जायेंगे. इन सभी कार्यों में क्लब के सभी सदस्यों का सक्रीय सहयोग मिल रहा हैं.क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को विधायक गीता जैन ने बधाई दी हैं.   

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम