डॉ वरुण सुथरा ने बढ़ाया देश का मान

डीडब्ल्यूबी  के सचिव बनने वाले पहले भारतीय
भायंदर:-अंतरराष्ट्रीय संबंधों के विशेषज्ञ डॉ वरुण सुथरा को (डीडब्ल्यूबी) नामक अंतर्राष्ट्रीय संस्था का भारत के लिए संस्थापक सचिव नियुक्त होने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बड़ा हैं.विश्व में लोकतंत्र को सुदृढ़ करने का काम करने वाला एक ऐसा संगठन है जिसके सदस्य बहुत से देशों के सांसद हैं जो विभिन्न लोकसभाओं के सदस्य हैं.
युथ फोरम ने किया सम्मानित 
उपरोक्त विचार विधायक गीता जैन ने युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (यूथ फोरम) द्वारा उनके सम्मान समारोह में व्यक्त किये.उन्होंने कहा की यह  ख़ुशी की बात हैं की लगभग दो दशक से काम कर रही संस्था अब विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में भी सक्रिय हो रही है।डॉ सुथरा ने बताया की भारतीय राजनीति और लोकतंत्र के विषय में डीडब्ल्यूबी के सदस्यों में उत्साह है। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष एंड्रियास भारत में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं. ज्ञात हो संस्था को यूनाइटेड नेशन पार्लियामेंटरी असेंबली (यूएनपीए) को विश्व के लगभग १६०० सांसदों का सहयोग प्राप्त है।भारत में संस्था के अध्यक्ष माननीय सांसद डॉ अच्युत सामंत होंगे
फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन ने बताया की डॉ  सुथरा भारत के पहले व्यक्ति हैं जिन्हें ये स्थान प्राप्त हुआ है।इस अवसर पर संस्था के प्रमोद तिवारी,सूंदर कोनार ,राहुल यादव आदि उपस्थित थे.
   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम