डॉ. वरुण सुथरा डीडब्ल्यूडी फॉर इंडिया संस्थापक सचिव

भारतीय इकाई के गठन पर गर्व
मुंबई :-पत्रकारिता से जुड़े डॉ वरुण सुथरा को डेमोक्रेटिक विदाउट बॉर्डर्स (डीडब्ल्यूडी) की भारतीय इकाई का संस्थापक सचिव बनाया हैं.उनकी नियुक्ति से भारत का गौरव बड़ा हैं.
उनकी नियुक्ति के बाद डॉ सुथरा ने बताया की यह एक अंतररष्ट्रीय सीविल सोसाइटी ऑर्गनाइजेशन हैं जो वैश्विक लोकतंत्र और नागरिकता की वकालत करती हैं.साथ ही साथ यूनाइटेड नेशर्स की वकालत भी करती हैं. इसका मुख्यालय जर्मनी के के बर्लिन शहर में हैं. उन्हें देश की जानी मानी शैक्षणिक संस्था किस के संस्थापक व सांसद डॉ अच्युत सामंता के साथ मिलकर भारतीय इकाई का गठन करने की जिम्मेदारी दी गई हैं.डीडब्ल्यूडी के कार्यकारी निदेशक पेड्रियास बुमेल ने जारी बयान में कहा की भारत में इसका गठन हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हैं. यह ख़ुशी की बात हैं की डॉ. सुथरा ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार  किया.
डॉ. सुथरा ने उनकी नियुक्ति किये जाने पर संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा की वे अपनी इस जिम्मेदारी कर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. उनकी नियुक्ति पर विधायक गीता जैन,युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक आर जैन,सलहाकार प्रमोद तिवारी आदि गणमान्यों ने बधाई दी हैं.
       

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम