मुनि पीयूषचन्द्र का मध्यप्रदेश की ओर विहार

मध्यप्रदेश के अनेक संघों में होंगे कार्यक्रम


मुंबई :
- मोहनखेडा महातीर्थ विकास प्रेरक, परोपकार सम्राट गच्छाघिपति गुरुदेव आचार्य प्रवर श्री ऋषभचन्द्र सुरीश्वरजी महाराजा के शिष्य सप्तम वर्षीतप तपस्वी मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी म. सा के पावन सानिध्य मे पद्मावती जैन सोसायटी कल्याण मे पंचान्हिका महोत्सव आयोजन किया गया।

कार्यक्रम आहोर निवासी मंजुला देवी हुकमीचंदजी फोलामुथा के वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जिनेन्द्र भक्ति स्वरूप पंचान्हिका महोत्सव का भव्यातिभव्य आयोजन किया गया।उन्होंने श्री नेमिनाथ भगवान स्वामी श्री मुनिसुव्रत स्वामी भगवान,महावीर स्वामी भगवान, सहित चार जिन बिम्ब 80 किलो चांदी मे निर्माण कराने का लाभ लिया।

कल्याण मे ऐतिहासिक महोत्सव सम्पन्न कर गुरूदेव का सुखशाता पूर्वक मोहनखेडा महातीर्थ के लिए विहार हो रहा है ।गुरू भगवंत 3 मार्च को मोहनखेडा महातीर्थ पहुचेगे।मध्यप्रदेश मे अनेक संघो मे* शासन प्रभावना के कार्यक्रम मे निश्रा प्रदान करेगे।उन्होंने बताया कि पूज्य परोपकार सम्राट के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मे सियाणा निवासी मातुश्री गुलाबीबाई लालचंदजी वागरेचा परिवार द्वारा निर्मित जिन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए पूज्य प्रवचन प्रभावक कार्यदक्ष मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी म सा रानीबेन्नूर कर्नाटक मे 8 फरवरी को प्रवेश होगा  

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप