निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न
150 से ज्यादा लाभान्वित - 35 मोतियाबिंद ऑपरेशन, 60 थायराइड जांच-
भायंदर :- सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में दृष्टि 'वीजन फ़ॉर ऑल'के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हैं। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया गया। साथ ही साथ कस्तूरी हॉस्पिटल, द्वारा डायबिटीज,ब्लड प्रेशर, तथा खुशी डेंटल द्वारा दांतों की जांच की गई।
फोरम के राहुल यादव व निर्मला माखीजा ने बताया की भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में शिविर में 150 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए व 36 लोगों का भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किया गया।60 लोगों के थायरॉइड की जांच की गई। शिविर में ,डॉ ज्ञानेश्वर कालेकर,अमोल पाटिल, राकेश कनोजिया, राहुल राय,अनिकेत देवरुखकर, आनंद राव जगताप,विनोद पवार, स्वाति चौधरी, नंद देवाड़े, रेशमा वानखेड़े,अनिकेत,विनोद पवार,ने सेवाएं दी।शिविर का उद्घाटन रमेश बंबोरी ने किया।अतिथि भवन निर्माता संदीप गोम्स,सनम डी जैन, गायिका योगिता मिश्रा, थे।इस अवसर पर सूरजप्रकाश सांडेसर, पवन केडिया,विजय फतेपुरिया,प्रद्युम्न शुक्ला,नंदा जानी, प्रकाश धनरेचा, आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम के सहयोगी बागोल निवासी रोशनबाई पुखराज कोठारी (नवकार यूनिफॉर्म) थे।
फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन ने आभार व्यक्त किया व बताया कि सहयोगी परिवार में रमेश मोहनराजजी बंबोरी (सादड़ी), सोहनराजजी भीकमचंदजी परमार (पुना -सेवाड़ी),शताब्दी गौरव,अ. सौ कविता ज्ञानचंद मेहता (घाणेराव),राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी), गुरुभक्त परिवार (हस्ते :- पंकज शाह), राकेश वी चोपड़ा (सांडेराव),रचना अमित परमार (सेवाड़ी), अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील),निर्मला माखीजा (भायंदर), राजेंद्र मित्तल, श्यामसुंदर अग्रवाल,थॉमस गोम्स,स्व.राजेंद्र के जैन (सांडेराव) हैं


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें