धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी का मुंबई के विविध संघों में कार्यक्रम

13 फरवरी को संक्रांति ठाणे में - लालबाग में होगी नवपद ओलीजी की तपस्या


मुंबई :-
पंजाब केसरी,परम पूज्य आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के वर्तमान पट्टधर,गच्छाधिपति, श्रुत भास्कर आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी म.सा.  एवं आदि साधु–साध्वी भगवंतों का, मुंबई महानगरी के श्री विभिन्न संघों की आग्रह भरी विनंती को मान देते हुए गुरुदेव के प्रवचनों का अनेक संघों को लाभ मिलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार संभावित विहार कार्यक्रम में 8 फरवरी कुर्ला (ईस्ट) श्री चंद्रप्रभु जैन संघ, 9 फरवरी श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपगच्छ संघ,घाटकोपर ईस्ट,10 फरवरी श्री राजस्थान जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपगच्छ संघ,भट्टीपाड़ा, भांडुप वेस्ट, 11 फरवरी श्री  वासुपुज्य जिनालय झवेर रॉड,मुलुंड वेस्ट,12 से 19 फरवरी को श्री राजस्थान श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ, टेम्बी नाका,ठाणे जंहा 13 फरवरी को महामांगलिक संक्रांति महोत्सव का आयोजन होगा व 19 फरवरी को मुमुक्षु वैभवकुमार जैन की दीक्षा संपन्न होगी व 25 मार्च से 2 अप्रेल तक नवपद ओली आराधना लालबाग स्थित अविघ्न में आयोजित की गई हैं।

सभी संघों में उत्साह का माहौल हैं व भक्तगण गुरुदेव की वाणी सुनने को आतुर हैं।गुरुदेव के समुदाय का इस वर्ष का चातुर्मास पालीताणा तीर्थ पर श्री आत्म वल्लभ जैन सेवा मंडल द्वारा करवाया जा रहा हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप