बिठुडा पिरान में निःशुल्क सभी रोग परामर्श शिविर

जन हॉस्पिटल द्वारा हो रहा आयोजन

 


पाली :- जिले के प्रतिष्ठित जन हॉस्पिटल द्वारा गाँव बिठुड़ा पिरान में सभी रोग परामर्श शिविर का निःशुल्क आयोजन किया गया हैं।

गांव के मैन बस स्टेण्ड पर शनिवार 14 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलनेवाले कैम्प में जिन मरीजों के लम्बे समय से समस्या है वह केम्प में आकर निःशुल्क इलाज लेवे।कैम्प में डॉ. हिरदेश सैनी M.S.Orthopedic हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉ. मदन सोलंकी Gen. Surgeon सभी प्रकार के सर्जरी,डॉ. रुपेश यादव M.D. Physician बुखार, पेट दर्द, अस्थमा,डॉ. एच एम चौधरी MD Physician हृदय एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ,डॉ. सोनम स्त्री रोग एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ,डॉ. हमेन्द्रसिंह उदावत बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे।

शिविर के मुख्य अतिथि जोरारामजी कुमावत कैबिनेट मंत्री - पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन व देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार पीरोसा गोपालसिंहजी परमार बिठुडा पीरान सरपंच - अनोपपुरा पंचायत,डॉ. विकास मारवाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पाली (राज.),डॉ. गोविन्द सिंहजी चुण्डावत  ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सुमेरपुर (पाली) तथा आयोजन के लाभार्थी शान्तिबाई जूहारमलजी कोठारी परिवार विठुडा पीरान (बैंगलोर) निवासी है।कोठारी परिवार ने बड़ी संख्या में लाभ लेने की अपील की है।

श्री सिद्धी शक्ति पीठ आई माता ट्रस्ट बिठुडा पिरान द्वारा स्नेह मिलन समारोह  का आयोजन वर्तमान गादीपति गोपाल सिंहजी परमार (पिरोसा धर्मगुरू सीरवी समाज श्री आईमाता धाम बिठुडा पीरान) के संरपच कार्यकाल में माँ आईजी की कृपा से सकुशल गौरवपूर्ण सम्पन्न होने पर व ग्राम पंचायत अनोपपुरा में राज्य सरकार द्वारा करवाए गये कार्यो का लोकापर्ण व बिठुडा पीरान में भामाशाह द्वारा करवाये गये विकास कार्यों के उपलक्ष में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन  14 फरवरी शनिवार, 10 बजे से स्थानीय आईमाता वडेर में रखा गया है। जिसमें आपकी उपस्थित सादर प्रार्थनीय है।इस अवसर पर पीरोसा द्वारा स्नेह भोज भी रखा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप