मध्य प्रदेश के सभी जैन पत्रकार "जैन पत्रकार परिषद" में आमंत्रित
मध्य प्रदेश के सभी जैन पत्रकार "जैन पत्रकार परिषद" में आमंत्रित
विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी की उपस्थिति में 29 मार्च को आयोजन
इंदौर :- परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीश्वर जी म.सा.के कृपाप्राप्त, आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वर जी म.सा. आदि मुनिमंडल के इंदौर चातुर्मास 2025 के दौरान आचार्य श्री ने विभिन्न उद्देश्यों को लेकर तथा समाज सुधार में नई क्रांति लाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के सभी पत्रकारों का संगठन बनाने का विचार प्रस्तुत किया था।
उक्त विचार को क्रियान्वित करने हेतु आचार्य श्री ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक दुग्गड़ के संरक्षण में मालवा महासंघ के पत्रकार प्रकोष्ठ का गठन किया। दुग्गड़* ने अपनी संपूर्ण कार्यकारिणी के साथ लगभग 15 जिलों के जिला संयोजक एवं प्रदेश के करीब 500 जैन पत्रकारों के साथ संगठन का विस्तार किया।
दुग्गड़ ने बताया कि तत्पश्चात् 19 जुलाई 2025 को इंदौर के नरसिंह वाटिका में सभी पदाधिकारियों एवं जिला संयोजकों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा मध्य प्रदेश के जैन पत्रकारों का एक सम्मेलन आयोजित करने का सुझाव दिया गया व 18 अगस्त 2025 को इंदौर में विशाल जैन पत्रकार सम्मेलन का आयोजन हुआ।इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 160 पत्रकार, मालवा महासंघ के पदाधिकारी, जैन समाज के वरिष्ठजन एवं इंदौर चातुर्मास समिति के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए आचार्यश्री ने जैन पत्रकार संगठन के विभिन्न उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। व इस पत्रकार प्रकोष्ठ का बाद में मध्य प्रदेश शासन में जैन पत्रकार परिषद के नाम से पंजीकरण कराया गया।
दुग्गड़ ने बताया कि जैन पत्रकार परिषद के गठन का मुख्य उद्देश्य
1. सम्पूर्ण प्रदेश के जैन पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को एक मंच पर लाना।
2. जैन समाज पर हो रहे आघात को मीडिया के माध्यम से शासन-प्रशासन के समक्ष रखना।
3. जैन समाज के साधु - साध्वीजी पर हो रहे आघात की रक्षा करना।
4. जैन समाज एवं जैन साधु भगवंतों के विरोध में हो रहे कुप्रचार एवं आलोचनाओं को दूर करना।
5. जैन धरोहर, जैन मंदिर, जैन संस्थाओं, जैन धर्मशालाओं, जैन ग्रंथों आदि पर हो रहे अवैध कब्जों के विरुद्ध खड़े होना।
6. पंथवाद में बंटे जैन समाज को एक मंच पर एकत्रित करना।
7. जैन समाज में साधर्मिक भक्ति पर जी रहे लोगों को सामाजिक - आर्थिक सहायता दिलवाना।
8. जैन साधु संत, आचार्य भगवंत, साध्वीजी के सुरक्षित विहार के लिए समुचित व्यवस्था करना।
9. नगरों-शहरों में जैन आचार्य, साधु,साध्वीजी भगवंतों आदि के आगमन पर उनके प्रवचनों एवं विचारों को मीडिया के माध्यम से समाज के समक्ष लाना।
10. जैन साधुजी-साध्वीजी के विहार की सूचना समाज तक पहुंचाना।
जैन पत्रकार परिषद की विचारधारा
1. जैन पत्रकार परिषद का किसी अन्य संगठन या संस्था से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।
2. कोई भी जैन पत्रकार किसी अन्य संगठन/संस्था में रहते हुए भी परिषद से जुड़ सकता है।
3. जैन पत्रकार परिषद,किसी भी संस्था/संगठन की विचारधारा का विरोध नहीं करता है।
4. जैन पत्रकार परिषद किसी भी पंथवाद (दिगंबर, श्वेतांबर, स्थानकवासी, तेरापंथ आदि) से दूर है।
5. समग्र जैन पत्रकारों का परिषद में सादर आमंत्रण है।
जैन पत्रकार परिषद की आगामी योजनाएं
1. सम्पूर्ण जैन समाज हेतु एक समाचार-पत्र का प्रकाशन करना तथा सोशल मीडिया पर जैन समाज का न्यूज़ चैनल चलाना।
2. उक्त समाचार-पत्र/न्यूज़ चैनल में सम्पूर्ण जैन समाज के आचार्य भगवान, साधु भगवान, साध्वी भगवान के प्रवचनों एवं विचारों को प्रमुखता से प्रकाशित करना तथा अहिंसा से संबंधित अन्य धर्मों के धर्मगुरुओं के समाचार भी शामिल करना।
3. आगामी 29 मार्च 2026 को उज्जैन में विशाल जैन पत्रकार अवार्ड समारोह का आयोजन करना एवं जैन पत्रकारों को सम्मानित करना साथ ही प्रतिभाशाली पत्रकारों को अवार्ड के माध्यम से सम्मानित करना।
4 जैन पत्रकार परिषद द्वारा सभी जैन पत्रकार सदस्यों का 🆔 कार्ड बनाना
जैन पत्रकार परिषद एक विशाल विचारधारा लेकर समाज के समक्ष प्रस्तुत है । हम आपसे आग्रह करते हैं कि हमारे संगठन से जुड़ें तथा समाज सेवा, राष्ट्र सेवा एवं संत सेवा में अपना योगदान दें।
जैन पत्रकार परिषद से जुड़ने के लिए दीपक दुग्गड वरिष्ठ पत्रकार व प्रदेश संयोजक से 82259 10001 संपर्क करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें