12 ज्योतिलिंगों होंगे महाशिवरात्रि पर करे दर्शन

राधा गोविंद पार्क में आयोजन


भायंदर :-
भारत में स्थित 12 ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के स्वयंभू (स्वयं प्रकट) पवित्र धाम हैं, जो अनंत प्रकाश स्तंभों के प्रतीक माने जाते हैं। इनका मुख्य महत्व पापों का नाश, आध्यात्मिक मोक्ष की प्राप्ति और नकारात्मकता दूर करना है। मान्यता है कि इनके दर्शन व नाम स्मरण से जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति और जीवन में शांति व शक्ति मिलती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए भायंदर(वेस्ट) के पास स्थित राधा गोविंद पार्क में  महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिलिंगों के दर्शनार्थ का आयोजन किया गया है।गौतम मेहता ने बताया कि महादेव के 12 ज्योतिलिंगों के प्रत्यक्ष दर्शन करने में असमर्थ हैं तो रविवार 15 फरवरी को शाम 6:00 बजे से रात 12:00 बजे तक महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर "बर्फ से निर्मित भव्य 12 ज्योतिर्लिंगों" की प्रतिलिपि के दर्शन व अद्भुत और मनमोहन झांकी का विशेष आयोजन किया गया है।स्थानीय रहवासियों ने लोगो से दर्शन वंदन का लाभ लेने की अपील की है।अधिक जानकारी के लिए 9987046548 पर संपर्क करें।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप