जैन पत्रकार परिषद की बैठक संपन्न

जैन पत्रकार अवार्ड की रुपरेखा तैयार


मंदसौर :-
जैन पत्रकार परिषद की महत्वपूर्ण बैठक मंदसौर में परम पूज्य आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी म. सा. की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।साथ ही 29 मार्च 2026 को उज्जैन में आयोजित होने वाले मध्य प्रदेश जैन पत्रकार अवार्ड कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी, आवास कार्यकारिणी, और प्रचार एवं प्रसार कार्यकारिणी का गठन किया गया। केंद्रीय कार्यकारिणी में दीपक दुग्गड इंदौर,राहुल पगारिया नीमच, प्रकाश बारोड जावरा, अशोक पोखरना मनावर को नियुक्त किया गया। प्रचार प्रसार कार्य के लिए प्रवीण जैन दसई ,अभय चोपड़ा नागदा को नियुक्त किया गया।यह जानकारी प्रदेश मीडिया सचिव प्रवीण जैन ने दी।

29 मार्च को होने वाले पुरस्कार समारोह को किस तरह एतिहासिक बनाया जा सके उसी संदर्भ में प्रदेश की कार्यकारिणी एवं सभी जिला अध्यक्षों से विचार विमर्श किया गया। आचार्य श्री ने आगामी योजना को क्रियान्वित करने के लिए दिशा निर्देश दिए और निकट भविष्य में समाचार पत्र के प्रकाशन हेतु योजना बनाई गई। बैठक में प्रदेश संयोजक दीपक दुग्गड, प्रकाश बारोड,राहुल जैन, मनोज जैन, प्रदीप बाफना, महैन्द्र बंबोरिया,मनीष जैन,दिलीप जैन , डॉ प्रकाश बारोड़ जावरा, सुनील जी बाफना,प्रकाश लोढ़ा ,अशोक पोखरना  आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप