सामाजिक सौहार्द और उत्साह के साथ एक्सीलेंट ग्रुप का शपथाविधि

राजीव लुहाड़िया अध्यक्ष निर्वाचित


इंदौर :-
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप एक्सीलेंट का शपथाविधि समारोह वैलेन्टाइन थीम मीटिंग के साथ आयोजित किया गया।

इन्दौर स्थित एच.आर. ग्रीन सभागार में नवीन कार्यकारिणी की विधिवत शपथ विधि संपन्न कराई गई। शपथविधि से पूर्व संयोजकों द्वारा वैलेन्टाइन थीम पर आधारित आकर्षक एवं रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ग्रुप सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सभी सदस्यों ने समय का विशेष ध्यान रखते हुए प्रातः कार्यक्रम स्थल पर उपस्थिति दी। संयोजकों द्वारा नवीन एवं रचनात्मक अंदाज में सभी का स्वागत किया गया। प्रवेश द्वार पर ही मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, तत्पश्चात सुस्वादिष्ट स्वल्पाहार एवं सुसज्जित सेल्फी प्वाइंट का सभी ने आनंद लिया।

दोपहर में अत्यंत हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में शपथविधि कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। शपथविधि अधिकारी के रूप में फेडरेशन उपाध्यक्ष मुकेश बाकलीवाल उपस्थित रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि मेदान्ता हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.भरत रावत, एच.आर. ग्रीन के हरिश विजयवर्गीय, सामाजिक संसद इन्दौर जैन समाज के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, इन्दौर रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एक्सीलेंट परम संरक्षक टी. के. वेद तथा फेडरेशन यात्रा को-चेयरमैन एवं एक्सीलेंट संरक्षक जितेन्द्र जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 एक्सीलेंट ग्रुप के पदाधिकारियों के साथ नवीन अध्यक्ष राजीव लुहाडिया एवं अर्चना लुहाडिया, सचिव बाहुबली पाटनी,श्वेता पाटनी तथा कोषाध्यक्ष आनंद पहाड़िया एवं पारुल पहाड़िया ने देव-शास्त्र-गुरु को साक्षी मानकर शपथ ग्रहण की।


इस अवसर पर अध्यक्ष पद से निवृत्त ग्रुप के संस्थापक निलेश कासलीवाल एवं दीपाली जी कासलीवाल तथा सचिव पद से निवृत्त शरद वेद एवं मीता वेद का चांदी का श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

निलेश कासलीवाल ने अपने उद्बोधन में विगत तीन वर्षों में की गई उपलब्धियों का विस्तारपूर्वक विवरण प्रस्तुत किया। शरद वेद ने पूर्व में किए गए कार्यों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए आगामी तीन वर्षों के लिए सभी एक्सीलेंट साथियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

नवीन अध्यक्ष राजीव लुहाडिया ने आगामी वर्ष में प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप एक्सीलेंट, इन्दौर के सचिव बाहुबली पाटनी एवं श्वेता पाटनी ने आभार व्यक्त किया।सभा का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन पूजा विवेक जैन ने किया।

थीम मीटिंग के संयोजक के रूप में  गुंजन बडजात्या, डॉ. निकुंज जैन एवं विधि जैन, योगेश बडजात्या एवं अर्चना बडजात्या, जितेन्द्र जैन एवं तनुजा जैन, विशाल पोरवाल, सिम्पल पोरवाल,जितेन्द्र गौधा एवं सारिका गौधा की सक्रिय भूमिका रही।ग्रुप के प्रचार मंत्री संजय गंगवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन संगठन की एकता, सामाजिक समरसता एवं आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करते हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप