विरार में भव्य अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

विरार में भव्य अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

श्री शत्रुंजय लब्धिधाम में कमलादेवी जुगराजजी मेहता आदेश्वर लब्धि फाउंडेशन द्वारा अद्भुत आयोजन


विरार :-
श्री आदिनाथाय भगवान व प्रभुवीर की अखंड धारा में प्रवर्तमान निग्रन्थ-कोटिक-चन्द्र-वनवासी-वह-तपगच्छीय श्री आत्म-कमल-लब्धिसूरीश्वरजी,विक्रम सूरीश्वरजी म.सा.आदि ठाणा के आशीर्वाद से श्री शत्रुंजय लब्धिधाम में भव्य अंजनशलाका, प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ।

धर्मनगरी मुंबई विरार (वेस्ट) स्थित पूनम पार्क-ग्लोबल सीटी के प्रांगण में श्री शत्रुंजय लब्धिधाम में कमलादेवी जुगराजजी मेहता आदेश्वर लब्धि फाउंडेशन द्वारा निर्मित श्री आदिनाथ जिनालये में अंजन-प्रतिष्ठा, दीक्षा महोत्सव का भव्य व ऐतिहासिक आयोजन 29 जनवरी से 7 फरवरी तक  अंजन-प्रतिष्ठाचार्य एवं पावनकारी निश्रा अगाशी-वडाली-शिनोर-खेड़ब्रह्मा तीर्थोद्धारक, हृदयस्पर्शी प्रवचनकार, श्रीसंघस्थापक श्रद्धेय गुरुदेव,गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय यशोवर्म सूरीश्वरजी महाराजा व श्रीसंघ मार्गदर्शक  आचार्य भाग्ययश सूरीश्वरजी म.सा.की निश्रा में संपन्न हुई।इस अवसर पर आचार्य भव्ययश सूरीश्वरजी म.सा. आचार्य श्री हीँकार यशसूरीश्वरजी म.सा., उपाध्याय पार्श्वयश विजयजी म.सा.,पर्याय स्थविर  भद्रबाहु विजयजी म.सा. आदि विशाल श्रमण गण के अलावा प्रवर्तिनी साध्वी श्री जयाश्रीजी म.सा. के शिष्या साध्वी श्री विनीतमाला श्रीजी (बा.म.सा.) के शिष्या विदुषी ज्ञानानंदी साध्वी विपुलमाला श्रीजी म.सा. (बेन म.सा.) साध्वी भव्यदर्शना श्रीजी म.सा.,साध्वी वंदनमाला श्रीजी,साध्वी विवेकमाला श्रीजी म.सा.,साध्वी श्री जिनकृपा श्रीजी म.सा., विशिष्टमाला श्रीजी म.सा., विकस्वरमालाश्रीजी म.सा., विकसितमाला श्रीजी म.सा., विरलमाला श्रीजी म.सा., आदि विशाल श्रमणीगण ने भी महोत्सव में निश्रा प्रदान की।

महोत्सव के लिए पद्मश्री गच्छाधिपति आचार्य विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा.,गच्छाधिपति आचार्य विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.,गच्छाधिपति आचार्य जयानंद सूरीश्वरजी म.सा.,आचार्य श्री चंद्रानन सागर सूरीश्वरजी म.सा.,साध्वी ज्योतिप्रज्ञा श्रीजी म.सा.आदि ने पत्र द्वारा अपना आशीर्वाद दिया।

जिनालय में श्री आदिनाथ भगवान,श्री शांतिनाथ भगवान, श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान,श्री नेमिनाथ भगवान,श्री महावीर स्वामी भगवान,अंजनविधि के श्री आदिनाथदादा (पंचधातु),श्री आदिनाथ (पंचधातु),श्री सुविधिनाथ (पंचधातु),श्री वासुपूज्य स्वामी (पंचधातु),श्री महावीर स्वामी (पंचधातु),श्री आदिनाथ चौवीसी (पंचधातु),श्री शांतिनाथ पंचतीर्थी (पंचधातु),श्री सिद्धचक्रजी गट्टा नं 1 (पंचधातु),श्री सिद्धचक्रजी गट्टा नं 1 (पंचधातु),श्री सिद्धचक्रजी गट्टा नं 2 (पंचधातु),श्री पुंडरिक स्वामीजी,श्री गौतमस्वामीजी,श्री लब्धिसूरिजी,श्री विक्रम सूरिजी,श्री वल्लभ सूरिजी म.सा.,श्री माणिभद्र वीर,श्री नाकोड़ा भैरवदेव, श्री पद्मावतीमाता,श्री सच्चीयाय माता,श्री अष्टमंगल पाटली (पंचधातु) की प्रतिमा बिराजमान की गई हैं।


कार्यक्रम के आयोजक माणेक मेहता ने बताया कि महोत्सव के मंगल कार्यक्रम के तहत 29 जनवरी को सुबह 09.00 बजे,गुरुभगवर्ता का नगरप्रवेश कुंभ स्थापना, दीपक स्थापना, तोरण स्थापना, माणेक स्तंभारोपण,30 जनवरी को सुबह गुरुदेव का प्रवचन, दोपहर में श्री पंचकल्याणक पूजा 31 जनवरी को नवग्रह पाटला पूजन,दशदिक्कपाल पाटला पूजन, श्री सोलह विद्यादेवी पूजन, श्री भैरव पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, अष्टमंगल पाटला पूजन, श्री लघु सिद्धचक्र पूजन, लघु विशस्थानक पूजन आदि के अलावा 1 फरवरी को श्री बृहद् नंद्यावर्त पूजन,2 फरवरी को जिनालय में च्यवन कल्याणक विधान,मात पिता स्थापना, इन्द्र इन्द्राणी स्थापना, प्रतिष्ठाचार्य स्थापना, धर्माचार्य स्थापना के बाद विनीतानगरी का भव्य उ‌द्घाटन के बाद माताजी द्वारा 14 स्वप्नदर्शन, इंद्र सिंहासन कंपन, शक्रस्तव, स्वप्न पाठक का आगमन, स्वप्नफल कथन व रात्रि 08.00 बजे बोरीवली सत्यनगर युवाओं द्वारा एक भाववाही नाट्य प्रस्तुति की गई।3 फरवरी को सुबह 05.30 बजे जिनालय में जन्म कल्याणक विधान,सुबह 09.30 बजे स्टेज पर 56 दिक्कुमारी द्वारा जन्म महोत्सव इन्द्र सिंहासन कम्पन, सुघोषा घंट वादन, 64 इन्द्र-इन्द्राणी द्वारा मेरु पर्वत पर जन्माभिषेक महोत्सव,दोपहर 02.30 बजे महेंदी रसम, गांव सांजी, मुमुक्षु सिद्धिबहन का संयम वस्त्र रंगने का रंगारंग कार्यक्रम व सर्वाणी सवानी का सुर संगीत: रात्रि 08.00 बजे  मुमुक्षु सिद्धि जैन का विदाई समारोह हुआ।4 फरवरी को अट्ठारह अभिषेक, प्रियंवदा सखी द्वारा जन्म बधाई, भुआ-भुरोसा का आगमन, फइयारु भुआ द्वारा प्रभु की नामकरण विधि इक्ष्वाकु वंश की स्थापना, पाठशाला गमन-मामेरा-, लग्नोत्सव, बहन द्वारा राजतिलक, राज्याभिषेक नवलोकांतिक देवों द्वारा विनती व रात्री में विरार के विभिन्न मार्गों से प्रभुजी एवं मुमुक्षु की बांदोली में भक्तों ने उत्साह से हिस्सा लिया।मेहता ने कहा कि गुरुवार 5 फरवरी को सुबह 05.00 बजे जिनालय में देवीपट्टपूजन, परमात्मा के दीक्षा कल्याणक की शोभायात्रा एवं मुमुक्षु की वर्षीदानयात्रा,सुबह 08.30 बजे मुमुक्षु का मंडप प्रवेश, दीक्षाविधि प्रारंभ,दीक्षा कल्याणक विधान तथा शाम शुभ मुहूर्त में अंजन घुटने एवं गुरुभगवतो को अंजन Anything का विधान हुआ।ऋषभ संभव,इंदौर ने रात्रि में 'ऋषभ भक्ति'की रमझट जमायी।मध्य रात्रि शुभ मुहूर्त में अंजन विधान, केवलज्ञान कल्याणक,प्रातः प्रथम दर्शन,प्रथम देशना निर्वाण कल्याणक उजवणी,कंकण मोचन 108 अभिषेक के कार्यक्रम में लोगों ने लाभ लिया व कराड निवासी मुमुक्षु सिद्धि मुकेश जैन को दीक्षा के बाद साध्वी विदुषीमाला श्रीजी नाम दिया।

लाभार्थियों में कसोटीरत्न निर्मित मुलनायक आदेश्वर भगवान श्री नाकोडा भैरवदेव श्री सच्चीयायमाता,खौड़ (राज.) वालकेश्वर निवासी मातुश्री कमलादेवी जुगराजजी अजयराजजी मेहता,श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ एवं पद्मावती माता मातुश्री भँवरीबाई जुगराजजी पुनमिया (घाणेराव - मुंबई), शोभा प्रकाशजी पुनमिया,श्री नेमिनाथजी भगवान,मातुश्री जमनाबाई पूनमचंदजी (बासा) जैन,श्री आदेश्वर भगवान का पट मातुश्री रतनबाई नगराजजी रांका परिवार सादड़ी (राज.)/ पुणे फर्म : रांका ज्वैलर्स (पुना),श्री माणिभद्रवीर पुष्पा ज्ञानचंदजी सुरजमलजी मेहता,कॉसमोस ग्रुप, मुंबई श्री चासपूज्य स्वामी पंचधातु अनिता कौशल पाणोत, सुरेखा हसमुख वखारीया, मोक्षदा रुपेश शाह,श्री अदिनाथ चौवीसी पंचधातु पल्लवी केवल शाह,श्री वीस स्थानक पंचधातु शोभा केवलजी राणावत, कान्ता किरणजी श्रीश्रीमाल,श्री शांतिनाथजी भगवान फुलवन्तीदेवी शान्तिचन्दजी सिंघवी सोजत / हाल दादर-मुंबई,श्री महावीर स्वामी भगवान तखतगढ़ निवासी मातुश्री शकुंतलावेन पुखराजजी शाह परिवार अ. सौ. रेखाबेन कान्तिलालजी पुखराजजी शाह,गणधर श्री गौतमस्वामी ममतावेन चेतनभाई शाह,श्री सुविधिनाथ भगवान पंचधातु सुमित्रा गणपतराजजी सिंघवी,श्री अजितनाथ भगवान पंचधातु,हेमंति कौतिक शाह, श्री सीमंधर स्वामी पंचधातु चंदाबेन अशोकभाई मेहता,श्री वीस स्थानक पंचधातु भारती चेतन शाह परिवार ने लिया।








 










टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप