अमीरगंज जैन समाज को ऑक्सिजन कंस्ट्रटर मशीनें भेंट
कमी दूर करने छोटासा प्रयास
टोंक : कोरोना महामारी में बढ़ती संख्या, ऑक्सिजन की कमी के कारण लगातार हो रही अकस्मात मृत्यु को देखते हुए श्री दिगंबर जैन समाज अमीरगंज जैन नसियां टोंक समाज को दो मशीनें भेंट की.इन मशीनों को सामाजिक संगठन पदमपुरा पद यात्रा संघ (सम्मेद शिखरजी ) तथा जिनधर्म प्रभावना समिति की तरफ से सोमवार को समाज को भेंट की गई।समिति के सदस्य पवन कंटान एवं मुकेश बरवास वालों ने बताया कि वर्तमान समय मैं कोरोना महामारी से अस्पतालों में ऑक्सिजन की कमी के कारण लगातार आकस्मिक मृत्यु का सिलसिला बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए यह मशीनें भेंट की गई।पवन कंटान ने बताया कि ऑक्सिजन मशीन के लिए जरूरतमंद व्यक्ति इसका लाभ ले सकता है .
समाज के अध्यक्ष पदम चंद आड़रा ने कहा कि ऑक्सिजन की कमी को दूर करने समाज की तरफ से यह छोटासा प्रयास है, आगे कुछ दिनों में और मशीनें मंगाई जाएगी।
इस मौके पर समाज के सचिव धर्मेंद्र पासरोटियां, नाथूलाल शिवाड़, नरेंद्र फागी ,सुरेश मलारना , धर्मचंद दाखीया अंकुर पाटनी सुनील आंडरा, राजेश हाड़ीगांव , दर्शन हॉस्पिटल के डॉ विशाल जैन आदि समाज के लोग उपस्थित थे
अभिषेक जैन लुहाड़िया/ रामगंजमंडी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें