प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश से बात की
सदभावना और समर्थन के लिए आभार माना
नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोटे त्शेरिंग के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।
भूटान के प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी की वर्तमान लहर से लड़ने में भारत और भारतवासियों के साथ एकजुटता दिखाई। प्रधानमंत्री ने भूटान सरकार और भूटानवासियों को उनकी सद्भावनाओं और समर्थन के लिये धन्यवाद दिया।
उन्होंने भूटान नरेश के नेतृत्व में महामारी के खिलाफ जंग में भूटान की भूमिका की सराहना की और महामारी के खिलाफ किये जाने वाले प्रयासों के लिये लाइनछिन को शुभकामनायें दीं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें