ओस्तरा तीर्थ में 108 अभिषेक पूजन हुआ
विश्वशांति अनुष्ठान
ओस्तरा :- पुरे देश में कोरोना मरीजों की संख्या अत्यंत चिंता का विषय हैं.इस महामारी के निवारण के उद्देश्य से परम पूज्य पंजाब केशरी गुरुदेव आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वर जी म.सा,समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति,श्रुत भास्कर परम पूज्य आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी म.सा, आदि ठाणा एवं पूज्य साध्वी श्री सुव्रता श्री जी म.सा, पूज्य साध्वी श्री अमितगुणा श्री जी म.सा, आदि साधु साध्वी वृन्द की शुभ निश्रा में श्री ओस्तरा पार्श्वनाथ जैन तीर्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में कोरोना रोग निवारणार्थ विश्व शांति के लिए श्री भक्तामर स्त्रोत की 19 वीं गाथा के साथ मंत्रो द्वारा 108 अभिषेक पूजन अनुष्ठान हुआ ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें