विभिन्न दंडात्मक कारवाई में मीरा भायंदर ने वसूले आठ लाख रुपये
संचार बंदी का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंप पर कारवाई
आयुक्त ढोले के निर्देश पर उपायुक्त मुठे सक्रिय
विनोद मिश्र / भायंदर
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू की गई संचार बंदी में अत्यावश्यक सेवा से जुड़े वाहनों व व्यक्ति को ही पेट्रोल - डीजल देने का आदेश दिया गया है। इसके बावजूद प्रभाग ६ अंतर्गत दोढ़ीडा पेट्रोल पंप पर अत्यावश्यक सेवा से नही जुड़े अन्य वाहनों को भी इंर्धन दिए जाने की जानकारी प्रभाग अधिकारी स्वप्निल सावंत को मिली थी। सावंत ने पथक प्रमुख भोपतराव , फेरीवाला पथक प्रमुख व पुलिस कर्मचारियों के साथ उक्त पेट्रोल पंप पर जब कारवाई के लिए पहुंचे तो पंप मैनेजर ने उन पर राजकीय दवाब डालने का प्रयास किया। यह बात सावंत ने मनपा उपायुक्त अजित मुठे को बताई। मुठे के आदेश पर पेट्रोल पंप धारक से २५ हजार रुपये दंड वसूल की गई। इससे पूर्व भी इसी सप्ताह में संचारबन्दी का उल्लंघन करने वाले एक और पेट्रोल पंप पर दंडात्मक कारवाई की गई थी।
बता दें कि मनपा आयुक्त दिलीप ढोले ने मीरा भायंदर शहर में संचारबन्दी के नियमों का कड़ाई से पालन तथा कोविड-१९ की रोकथाम से संबंधित जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने उपायुक्त अजित मुठे के मार्गदर्शन में सभी ६ प्रभागों में ५७ पथक का गठन वर्ग -२ के अधिकारियों अंतर्गत किया है। जिनका कार्य शहर में बिना मास्क घूमने वाले, मॉर्निंग वॉक, नाईट वॉक के नाम पर बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों की धर पकड़ कर उनका एंटीजेन टेस्ट कराना , तथा संचारबन्दी के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नज़र रखना है। ३० अप्रैल से अब तक ऐसे सैकड़ो लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया है। जिसमें से पॉजिटिव रिपोर्ट आये लोगों को कोविड केयर सेंटर भेजा गया है। दंडात्मक कारवाई के रूप में मनपा ने अब तक करीब ८ लाख रुपये भी वसूल किये हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें