गाय के नाम पर राजनीति ना करें

राष्ट्र संत कमलमुनि का चातुर्मास भायंदर में


भायंदर :-
हर किसी के लिए पहले देश फिर बाकी चीजें होनी चाहिए, क्योंकि देश है तो हम है, और देश ही नही होगा तो किसी का क्या मतलब होगा।गाय के नाम पर कोई भी राजनीति ना करें,बल्कि उसके लिए भी मत्स्य मंत्रालय की तरह गौ मंत्रालय का भी गठन किया जाना चाहिए।सरकार को दोहरी नीति पर काम नही कर एक ही नीति पर काम करना चाहिए।

उपरोक्त विचार चातुर्मास हेतु भायंदर आएं राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि जीवन प्रकर्ति पर निर्भर हैं।जिस तरह पर्यावरण का कत्ल करने पर सजा है तो प्राणियों को मारने पर क्यों नहीं।जिस तरह गौमाता को लेकर अन्य भाजपा की सरकारों ने जो नियम बनाये हैं वे सभी नियम अन्य भाजपा सरकारों ने भी अपने राज्य में लागू करने चाहिए।उन्होंने कहा कि देश के सभी संत अगर एक एक गांव भी गोद ले ले तो इस समाज से बुराई का अंत निश्चित हैं।

कमलेश मुनि ने कहा कि लोगों को न्याय व्यवस्था,प्रशासन और पत्रकारों पर आज भी विश्वास हैं,और अपनी समस्या के हल हेतु उम्मीद की नजरों से देखते हैं।उन्होंने भड़काउ भाषण देनेवालों की कड़े शब्दों में निंदा की।उन्होंने कहा कि संतों को राजनीति से दूर रहना चाहिए वे देश का नेतृत्व करें ना कि राजनीति का।ज्ञात हो समस्त श्री राजस्थानी जैन संघ, भाईन्दर पुर्व के तत्वाधान में राष्ट्र संत के साथ तपो केसरी श्री घनश्याम मुनि जी,सेवाभावी कौशल मुनि कवि रत्न अक्षत मुनि जी आदी ठाणा 4 का चातुर्मास प्रवेश 19 जुलाई प्रातः 8 बजे अंबेश भवन से ओस्तवाल बगीचा,आर एन पी पार्क, भाईन्दर पूर्व में होगा जंहा धर्म सभा होगी।इस मंगलमय अवसर पर अमेरिका की संस्था द्वारा राष्ट्रसंत को विशेष पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा।संघ के अध्यक्ष उमरावसिंह ओस्तवाल,कार्याध्यक्ष दिलीप जैन,महासचिव सुंदरलाल लोढ़ा,कोषाध्यक्ष मांगीलाल पामेचा,प्रचार प्रसार के प्रविण लुणावत,दिनेश चौधरी ने दर्शन वंदन का लाभ लेने की विनंती की है।अधिक जानकारी के लिये अशोक ओस्तवाल,तेजप्रकाश मेहता,योगेश सिसौदिया, सत्यनारायण चौधरी से संपर्क करें।

चातुर्मास स्थल :- ओस्तवाल बगीचा, आर.एन.पी. पार्क, काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप, भाईन्दर (पूर्व)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम