श्री योगेंद्र विजयजी का चातुर्मास दादर में

12 जुलाई को हुआ चातुर्मास प्रवेश


मुंबई :-
परम पूज्य पंजाब केसरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म. सा. समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति श्रुत भास्कर आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी म. सा. की आज्ञावर्तिनी, कार्यदक्ष आचार्य श्री जगच्चन्द्र सूरीश्वर जी म. सा. के ज्येष्ठ शिष्य रत्नाकरसूरि कृपा पात्र मधुर प्रवचनकार उपध्याय प्रवर श्री योगेन्द्र विजयजी म. सा.का प्रवेश हुआ।

श्री आगरतड जैन संघ के तत्वावधान में उपाध्याय प्रवर के साथ नूतन बालमुनि श्री जयेन्द्र विजय जी म. सा. एवं शासन ज्योति साध्वीश्री सुमति श्रीजी म.सा. की प्रशिष्या प्रवचन प्रभाविका साध्वी श्री सुमेधा श्रीजी म.सा., साध्वीश्री सुनन्दिता श्रीजी म.सा., साध्वी श्री सुपराग श्रीजी म.सा., साध्वीश्री सुनया श्रीजी म.सा. आदि ठाणा का भी प्रवेश हुआ। उपाध्याय प्रवर आदि ठाणा का चातुर्मास प्रवेश 12 जुलाई को संपन्न हुआ।संघ ने दर्शन वंदन का लाभ लेने की विनंती की हैं।


चातुर्मास स्थल :-
श्री आगरतड जैन संघ, श्री शांतिनाथ जैन मंदिर,कबुतरखाना, दादर (वेस्ट), मुंबई में हो रहा है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम