श्री वर्धमान जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय का कार्यक्रम संपन्न

 110 वां स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित


ओसियां :-
श्री वर्धमान जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय, ओसियां का 110 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान का भी आयोजन किया गया।विद्यालय के अनेक पूर्व विद्द्यार्थी प्रशासकीय सेवा में चुने गए हैं।

स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि श्री विश्वकर्मा सुथार समाज हितकारी ट्रस्ट, ओसियां के अध्यक्ष अमराराम सुथार, विशिष्ट अतिथि भोमाराम चौधरी पूर्व प्रधान, भगवानदास राठी पूर्व सरंपच,गोपालसिंह राजपुरोहित समाजसेवी, ओसियां जैन संस्था ट्रस्टी सोनराज वैद, बाबुलाल टाटिया प्रधानाचार्य,ओमसिंह राजपुरोहित थे। ट्रस्टी वैद ने संस्था की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की गतिविधियो के बारे मे बताते हुए कहा कि शिक्षा से वंचित एवं सीमित संसाधनो मे जीवन यापन करने वाले ग्रामीण समाज को उतम शिक्षा प्राप्त हो इसी उद्देश्य को लेकर संस्था द्वारा विद्यालय की स्थापना की जो वर्तमान शिक्षा के क्षेत्र मे नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुख्य अतिथि सुथार ने विद्यार्थियों को संस्कारवान एवं संयमित जीवनशैली के साथ उतम शिक्षा से विश्व पटल पर अपना स्थान बनाने की सीख दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी जो हाल ही मे राजकीय सेवा मे चयनित हुए उन सभी प्रतिभाओं, बोर्ड परीक्षा 2024 मे अव्वल रही 264 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य ओमसिंह राजपुरोहत विद्यार्थी जीवन मे अपने कर्तव्य का भान करवाते हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में राजकीय सेवा मे चयनित रेवतराम सोउ, प्रमिला चौधरी, विक्रम विश्नोई,महेन्द्र विश्नोई, शुभमसिंह पंवार, दीक्षा राठी, यशपाल जांगिड़, मुकेश विश्नोई, जसवन्त छंगाणी, पियूष भादू, मनीष, पुरूषोत्तम तिवाड़ी, राकेश विश्नोई, सूरजीतसिंह पंवार, हर्षवर्धनसिंह, राधिका चौधरी, महेन्द्र बैरड़ को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पेढी प्रबंधक त्रिलोक छाजेड़, राहुल सुराणा, नरेश जांगिड़, रमेश भाकर, चतुरसैन शर्मा, सुगनाराम देवड़ा, कलावती तिवाड़ी, व्याख्याता सुमेरसिंह भाटी, अखिलेशकुमार, भोमसिंह भाटी, पुष्पेन्द्रसिंह, गणपत प्रजापत आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  कार्यक्रम संचालन आसूराम जाणी ने किया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम