पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी :- गबॉर हरस्पताकी

ओलंपिक कराटे ब्रोंज मेडल विजेता ने दिए विद्दार्थियों को टिप्स


भायंदर :-
खेल का महत्व व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में बहुत बड़ा होता है। खेल न केवल स्वस्थ रहने में मदद करता है बल्कि उसकी मानसिक स्थिति भी सुधारता है। यह टीम वर्क, संयम और परिश्रम की प्रेरणा भी देता है।आज हर वर्ग को कराटे सीखना चाहिए।

उपरोक्त विचार टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों के 75 किग्रा कुमाइट कराटे में कांस्य पदक जीतनेवाले खिलाड़ी गबॉर हरस्पतकी ने भायंदर(वेस्ट) में अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज के विद्दार्थियों से बात करते हुए कही।ज्ञात हो इस खेल को पहली बार ओलंपिक कार्यक्रम में शामिल किया गया था।वे पांच दिवसीय मुंबई यात्रा पर हैं।



हरस्पतकी ने कहा कि आज खेल को भी कैरियर के रूप में चुना जा सकता हैं।उन्होंने कहा कि खेल का महत्व न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए होता है, बल्कि यह समाज में एकता, सहयोग और समरसता को बढ़ावा देता है। खेल खेलने से व्यक्ति में आत्मविश्वास और सामर्थ्य का विकास होता है और उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है।इस अवसर पर स्कूल के ट्रस्टी विवेक सतसंगी ने उनका स्वागत किया।कराटे प्रशिक्षक नयन अग्रावत ने बताया कि वे विविध जगहों पर कराटे पर आयोजित सेमिनार में मार्गदर्शन करेंगे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम