द यूपी फाइल्स खोलेगी माफियाओं की पोल

ओस्तवाल बिल्डर्स अब फिल्म निर्माण में 


वन निर्माण के क्षेत्र में नाम कमा चुके ओस्तवाल बिल्डर्स ने अब फिल्म निर्माण में हाथ आजमाया है। उनकी फिल्म 'द यूपी फाइल्स' का ट्रेलर इस समय सुर्खियां बटोर रहा है, क्योंकि इस फिल्म में यूपी के माफियाराज पर मुख्य रूप से फोकस किया गया है। अभिनेता मनोज जोशी इस फिल्म में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए उमराव सिंह ओस्तवाल ने बताया कि उनकी इस फिल्म में दर्शाया गया है कि अगर लोग चाहे तो समाज की इस गंदगी को दूर किया जा सकता है और एक अच्छा समाज तथा श्रेष्ठ भारत का निर्माण हो सकता है। 

मनोज जोशी और मंजरी फडणवीस अभिनीत ये फिल्म 26 जुलाई को देशभर के 150 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। नीरज सहाय द्वारा निर्देशित यह फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं पर प्रकाश डालती है। फिल्म के ट्रेलर में यूपी के गुंडाराज से लेकर रेप केस पर लिए गए एक्शन को शानदार तरीके से फिल्माया गया है। फिल्म में मंजरी फडणवीस एक स्ट्रांग पुलिसवाली की भूमिका में हैं। इसके अलावा अवतार गिल, अली असगर, शाहबाज खान, मिलिंद गुणाजी, अमन वर्मा, अशोक समर्थ, अनिल जॉर्ज जैसे कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम