मुनिराज निपुणरत्न विजयजी म.सा का अविस्मरणीय एवं भव्यातिभव्य चातुर्मास प्रवेश

जापान के 63 गुरु भक्तो सहित 7000 से अधिक भाई बहनों की रही उपस्थिती   


अहमदाबाद :-
श्रीसौधर्म बृहत्तपोगच्छीय गुरुदेव श्री विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्य एवं गच्छाधिपति श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज ओर आचार्य श्री विजय जयरत्न सूरीश्वरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी म.सा आदि ठाणा का राजनगर अहमदाबाद में  अविस्मरणीय प्रवेश हुआ।

 श्री सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय जैन श्वेताम्बर त्रिस्तुतिक संघ अहमदाबाद थराद तीर्थ के तत्वावधान में हुए प्रवेश में उपकारी गुरु भगवंतो के फोटो के साथ प्रमुख मार्गों से चातुर्मास स्थल पहुंची।इस अवसर पर विधायक कौशीक शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शोभायात्रा की अगवानी की। निश्रा प्रदाता गुरु भगवंतो का शोभायात्रा में प्रथम सामैया के लाभार्थी देसाई रमेशभाई किर्तीलाल परिवार ने सामैया किया उसके बाद स्थानिक त्रिस्तुतिक श्रीसंघ की 900 से अधिक बहनों ने शीर पर कलश धारण कर मंगल गीत गान करते हुए सामैया किया, शोभायात्रा के प्रारंभ में ही बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही जो शोभायात्रा के नगर प्रमुख मार्ग पर पहुंचने पर जापान के 63 गुरु भक्तो एवं गुजरात राजस्थान मध्यप्रदेश कर्नाटक आंध्रप्रदेश तमिलनाडु महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के गुरु भक्त एवं स्थानीय श्रीसंघ के सदस्यों की संख्या ने विशाल रुप लेते हुए  7000 से अधिक लोगों की उपस्थिति हो गई। , मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी महाराज के मंगलाचरण से धर्म सभा प्रारंभ हुई। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाघजी वोरा सहित अनेक लोगों ने प्रसंग अनुरूप उद्बोधन दिया। 

ब्रजेश  बोहरा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम