संदेश

दिसंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान की अर्थव्यवस्था में प्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान :- अशोक गहलोत

चित्र
सादड़ी निवासियों के स्नेह सम्मेलन का किया शुभारंभ सादड़ी :-  मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से राजस्थान लगातार आगे बढ़ रहा है। आज पूरे देश में राजस्थान मॉडल की चर्चा हो रही है। प्रदेश के विकास में प्रवासी राजस्थानियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है।  गहलोत गुरुवार को पाली में सादड़ी जैन समाज की ओर से आयोजित स्नेह सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले राजस्थान का नाम लेते ही रेगिस्तान, सूखा जैसे शब्द दिमाग में आते थे, लेकिन आज स्थितियां काफी अलग हैं। इंदिरा गांधी नहर का पानी जोधपुर तक पहुंच रहा है। राज्य का एक बड़ा हिस्सा इस नहर से लाभान्वित हो रहा है। प्रदेश में रिफाइनरी के साथ-साथ ही पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स बन रहा है, जिससे औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है, जो औद्योगिक इकाइयों को सीधे बंदरगाह से जोड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलर एनर्जी उत्पादन में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है। राज्य सरकार ने उद्योगों की स्थापना के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया है। नया एमएसएमई कान

यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप" - टिकट खरीदने के लिए स्मार्ट और सुविधाजनक विकल्प

चित्र
घर बैठे निकाले टिकिट मुंबई :- पश्चिम रेलवे ने पूर्व-कोविड अवधि (अप्रैल-नवंबर 2019) की तुलना में चालू वित्त वर्ष के दौरान नवंबर, 2022 तक यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकटों की बिक्री में 16% की वृद्धि दर्ज की पूर्व-कोविड अवधि के दौरान इसी अवधि की तुलना में 24% की वृद्धि दर्ज करते हुए समान अवधि में 7535 लाख रुपये की आमदनी हुई व  'डिजिटल इंडिया' पहल को बढ़ावा और प्रोत्साहन मिला हैं। यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप पश्चिम रेलवे के गैर-उपनगरीय और उपनगरीय खंड पर उपलब्ध है। टिकट प्राप्‍त करने का यह तरीका रेल यात्रियों के बीच अत्‍यंत लोकप्रिय हो गया है तथा अधिक से अधिक लोग इस मोबाइल ऐप का उपयोग कर रहे हैं, जिससे ऐप से टिकट बिक्री में उल्‍लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में अप्रैल-नवंबर की अवधि के दौरान मोबाइल ऐप के माध्यम से बेचे गए कुल टिकटों में काफी वृद्धि हुई है। उल्‍लेखनीय है कि मार्च, 2020 में लॉकडाउन शुरू होने से लेकर अक्टूबर, 2021 तक कोविड-19 महामारी के कारण यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप बंद कर दिया गया था। इस मोबाइल ऐप के पुन: शुरू होने के कारण इसके लाभ को देखते हुए यात्र

ऐतिहासिक दांडी मार्च का स्मरण कराएगा पुनर्विकसित साबरमती स्टेशन

चित्र
साबरमती स्टेशन को मल्टी-मॉडल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है जो रेलवे, हाई स्पीड रेलवे (HSR) स्टेशन हब, मेट्रो और बस रैपिड ट्रांजिट रूट को एकीकृत करेगा। इससे परिवहन के सभी साधनों में यात्रियों के लिए सुगम इंटरचेंज होगा अहमदाबाद :- महात्मा गांधी के साथ जुड़ाव और उनके द्वारा साबरमती नदी के तट पर स्थापित आश्रम के कारण साबरमती एक विश्व प्रसिद्ध शहर है। पश्चिम रेलवे का साबरमती रेलवे स्टेशन राष्ट्रीय महत्व के इस भवन का निकटतम रेलवे स्टेशन है। इसे देखते हुए, भारतीय रेलवे ने इस स्टेशन को एक अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन के रूप में पुनर्विकसित करने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे आधुनिक सुविधाओं के साथ 200 से अधिक रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय टर्मिनलों के रूप में पुनर्विकसित कर रही है, ताकि एक आम रेल यात्री भी आरामदायक, सुविधाजनक और सुखद रेल यात्रा का अनुभव कर सके। हमारे राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि के रूप में भारतीय रेलवे दांडी मार्च की थीम पर साबरमती स्टेशन को पुनर्विकसित कर रही है। स्टेशन के डिजाइन में गांधी जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे चरखा और ऐतिहासिक दांडी मार

मास्टरशेफ फेमिना राजस्थान 2023 प्रतियोगिता संपन्न

चित्र
जोधपुर में, विभिन्न संस्कृतियों के व्यंजन बना छाए प्रतिभागी फाइनल 9 जनवरी को   जोधपुर :-  मास्टरशेफ फेमिना  राजस्थान 2023 प्रतियोगिता का पहला चरण कोटा बीकानेर जयपुर और उदयपुर के बाद सूर्यनगरी जोधपुर में आयोजित हुआ। राजस्थान के 5 जिलों में चल रही इस प्रतियोगिता के पहले चरण की  प्रतियोगिता  जोधपुर के सिद्धार्थ इंटरनेशनल में आयोजित हुई।  फेमिना वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक रश्मि चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला चरण इससे पूर्व कोटा, बीकानेर, जयपुर  तथा उदयपुर में  हो चुका है तथा इसी कड़ी में जोधपुर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जोधपुर में आयोजित प्रतियोगिता में लगभग 30 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया तथा पारंपरिक, पाश्चात्य सहित अन्य  लज़ीज़ व्यंजन बनाकर जजेस का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमडीएच हॉस्पिटल जोधपुर के सुपरिटेंडेंट डॉ विकास राजपुरोहित  तथा विशिष्ट अतिथि विनोद ग्रुप ऑफ कंपनी के विनोद सिंघवी थे। इस अवसर पर  जोधपुर से राधेश्याम अरोड़ा  श्लोक पंवार,विनीता शर्मा, समाज सेवी विमला उमेद सिंह खींची भी अतिथि थे। प्रतियोगिता के निर्णायक शेफ राकेश चौहान, शेफ कार्तिका

पश्चिम रेलवे द्वारा शीतकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी

चित्र
बांद्रा जोधपुर विशेष ट्रैन चलाये 25 दिसंबर से 29 जनवरी तक गोडवाड़ क्षेत्र पाली जिले के गांवों में भी दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कई कार्यक्रमों का आयोजन है।पश्चिम रेलवे को लोगों की सुविधा के लिए इस जोधपुर के लिए विशेष ट्रैन चलानी चाहिए। दीपक जैन मुंबई :- यात्रियों की सुविधा और उनकी अतिरिक्त संख्या के मद्देनजर पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराए पर शीतकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी । पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है: ट्रेन संख्या 04711/04712 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल [12 फेरे] ट्रेन नंबर 04712 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर जंक्शन स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक रविवार को 19.25 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को 00.05 बजे बीकानेर जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 दिसंबर, 2022 से 29 जनवरी, 2023 तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04711 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक शनिवार को बीकानेर से 12.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 दिसंबर, 2022 से

पाटोदिया परिवार के सौजन्य से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

चित्र
528 मरीज लाभान्वित झुंझुनू  :-  लायंस क्लब ऑफ़ झुंझुनू के तत्वाधान में स्व.  चौथमल पाटोदिया के प्रथम पुण्यस्मरण पर श्री डूंगरमल पाटोदिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से रविवार को जीवन रेखा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल जगतपुरा, जयपुर द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। झुंझुनूं स्थित श्री मुनि आश्रम गेस्ट हाउस में रविवार को शिविर का उद्घाटन संगीता प्रदीप पाटोदिया एवं परिवारजन द्वारा किया गया एवं स्व.चौथमल पाटोदिया के चित्र पर उपस्थित  पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर डाक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ एवं दानदाता परिवार को क्लब की और से सम्मानित किया गया।स्वागत क्लब सचिव लायन शिवकुमार जांगिड ने किया ।क्लब ने पाटोदिया परिवार के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की व भविष्य में इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की। शिविर में श्वास एवं अस्थमा रोग विशेषज्ञ डॉ शुभ्रांशु, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राम चितलांगिया, किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मधुसूदन पाटोदिया, न्यूरो सर्जरी रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु गुप्ता, इंटरनल मेडिसिन एवं रूमेटोलॉजी विशेषज्ञ डॉ अखिल गुप्ता, शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ द्वा

पश्चिम रेलवे का वसई रोड एवं भायंदर स्टेशनों के बीच रात्रिकालीन ब्लॉक

चित्र
ट्रेनों को धीमी लाइनों पर चलाया जायेगा। मुंबई :- रेल पथ, सिगनलिंग प्रणाली तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव हेतु पश्चिम रेलवे द्वारा शनिवार, 17 दिसंबर एवं रविवार, 18 दिसंबर, 2022 के बीच की मध्यरात्रि को वसई रोड एवं भायंदर स्टेशनों के बीच 23.30 बजे से 03.30 बजे तक अप फास्ट लाइनों पर तथा 01.15 बजे से 05.15 बजे तक डाउन फास्ट लाइनों पर 4 घंटों के लिए रात्रिकालीन ब्लॉक लिया जायेगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ब्लॉक अवधि के दौरान अप तथा डाउन लाइनों की सभी फास्‍ट ट्रेनों को वसई रोड और भायंदर स्‍टेशनों के बीच धीमी लाइनों पर चलाया जायेगा। ब्लॉक अवधि के दौरान कुछ अप एवं डाउन दिशा की कुछ उपनगरीय ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इस ब्लॉक की विस्तृत जानकारी स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा प्रारम्भ करते समय उपरोक्त व्यवस्था को ध्यान में रखें। अतैव, पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड पर रविवार, 18, दिसंबर , 2022 को कोई दिवसकालीन ब्‍लॉक नहीं होगा।

सादड़ी मैराथन 2022 में भाग ले

चित्र
  30 दिसंबर को होगी दौड़ सादड़ी :- विभिन्न कार्यक्रमों के तहत श्री सादड़ी स्नेह सम्मेलन समिति 2022 द्वारा हरबार की तरह इसबार भी सादड़ी मैराथन 2022 का आयोजन किया गया हैं।12 साल से ऊपर के सभी सादड़ी निवासी इसमे भाग ले सकते है। समिति ने बताया कि 30 दिसंबर को 2.5 कि. मी.,5 कि. मी. व 10 की.मी.की दौड़ सुबह 7 बजे आजाद मैदान,सादड़ी बस स्टैंड से शुरू होगी।मैराथन में रजिस्टर सभी सदस्यों को 6.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना हैं। अधिक जानकारी के लिए श्रीपाल बाफना  9821062145, जयंत तलेसरा 9920042205, अजय भंडारी 9768886141, अमित शाह 9820826050, भावेश धोका 9821345364 संदीप रांका 9892135577 पर संपर्क करें 

सादड़ी प्रिमीयर लीग का त्रिदिवसीय आयोजन

चित्र
  31 दिसंबार को फाइनल मैच  सादड़ी :- सादड़ी स्नेह सम्मेलन समिति 2022 द्वारा हो रहे भव्य सम्मेलन के तहत सादड़ी प्रिमीयर लीग का त्रिदिवसीय आयोजन किया गया हैं। डी. एम. बी. हायस्कूल मैदान में होनेवाले लीग का उद्घाटन 29 दिसंबर को दोपहर12.30 बजे होगा जिसमें मुंबई टायगर, सुरत रॉयल्स,अहमदाबाद ब्लास्टर्स, पुणे वॉरियर्स,साऊथ इंडिज,  मुंबई इंडियन्स हिस्सा लेंगी। 29 व 30 दिसंबर को मैच का समय दोपहर12.30 से शाम 5 बजे तक होगा,तथा 31 दिसंबर को सेमी फायनल एवम फायनल मैच खेला जाएगी। समिति ने बताया कि हर मॅच 10-10  ओवर की होगी, मॅच टेनिस बॉल से खेली जाएगी,बॅट, पॅड, ग्लोव्हज खिलाडी स्वयमं लेकर आयेंगे, स्टम्प, बॉल, अम्पायर, स्कोर राईटर, अनाउन्सर श्री सादड़ी संघ की ओरसे होंगे व विजेता टीम को समापन समारोह में सन्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए श्रीपाल बाफना 9821062145, जयंत तलेसरा 9920042205 अजय भंडारी 9768886141, भावेश धोका 98213 45364,सुरेंद्र बाफना  9825060765, अंजेश धोका 9725306789, अनिक शाह 98221 99986, दीपक चंडालिया 98451 00490, अमित शाह  98208 26050, संदीप रांका 9892135577 से  संपर्क करें।

समाज मे शैक्षणिक स्तर बढ़ने के बाद मानवीय मूल्यों में गिरावट चिंतनीय :- भगतसिंह कोश्यारी

चित्र
राज्यपाल की उपस्थिति में मानव अधिकार दिवस मनाया मुंबई :-   एक ओर जहां समाज सुशिक्षित हो रहा है, वहीं शिक्षा का स्तर बढ़ रहा है। लेकिन दूसरी ओर मानवीय मूल्यों का ह्रास हो रहा है जो चिंता का विषय हैं। उपरोक्त विचार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने  व्यक्त किए। उपरोक्त विचार राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने राजभवन में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।राज्य मानव अधिकार आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मूल्यों के इस पतन को रोकने के लिए शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति को भी महत्व दिया जाना चाहिए।कार्यक्रम में  आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश कमलकिशोर तातेड, मुंबई उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सत्यरंजन धर्माधिकारी, आयोग के सदस्य भगवंतराव मोरे, एम. ए.सईद, आयोग के सदस्य सचिव रवींद्र शिसवे व आमंत्रित विद्धार्थी उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा कि भारत मे महिलाओं को देवी का स्थान दिया हैं।लेकिन आज संस्कारों के  अभाव में  महिलाओ से दुर्व्यवहार किया जाता हे जो खेदजनक हैं। महिलाओं व बच्चों पर संकट में देख उनकी मदद ना कर हम फ़ोटो निकालने में व्यस्त होते ह

युगपुरुष आचार्य वसंत सूरीश्वरजी का महाप्रयाण

चित्र
गुरु वल्लभ के हाथों दीक्षित थे महा तपस्वी पालीताणा :- पंजाब केसरी,आचार्य गुरु वल्लभ युग के साक्षी, समुदाय वडील ,55वें वर्षीतप आराधक जैनाचार्य श्री विजय वसंत सूरीश्वरजी जी म.सा. का दिनांक भावनगर में अकस्मात देवलोकगमन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार पालीताणा तीर्थ लर किया था। उनके महाप्रयाण का समाचार जन जन को अचंभित एवं हृदय को झकझोरने वाला था। उनके गमन से मानो एक युग के अंत की घोषणा हो गयी। देव भूमि पालीताणा पर धर्म आराधना करते हुए अपने नश्वर शरीर का विसर्जन कर वचन सिद्ध गुरूदेव चिर निद्रा में सो गए। गुरूदेव की अंतिम यात्रा पंजाबी धर्मशाला, पालीताणा से निकलना तय हुई।उनका वर्ष 2022 का चातुर्मास भी इसी स्थान पर आनंद पूर्वक सम्पन्न हुआ था एवं वर्तमान में भी गुरूदेव वही विराजमान थे। समाचार मिलते ही भारत भर से गुरुभक्त शत्रुंजय महातीर्थ की तरफ रवाना हो गए। दिनांक 11 दिसंबर को पंजाबी धर्मशाला में अंतिम दर्शन करने वालो का तांता लगा हुआ था। इस अवसर पर अंचलगच्छ के गच्छाधिपति आचार्य श्री कलाप्रभ सागर सूरीश्वरजी भी अपने साधु साध्वी वृन्द के साथ तपस्वी आचार्य भगवंत के पार्थिव देह के दर्शनार्थ पधारे

MBVV के नये पुलिस कमिश्नर मधुकर पांडे ने पदभार संभाला

चित्र
  शहर    की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने  में दाते की महत्वपूर्ण भूमिका भायंदर :- मीरा - भायंदर,वसई - विरार पुलिस आयुक्तालय के आयुक्त पद पर आईपीएस मधुकर पांडे की नियुक्ति की गई है। बुधवार को निवर्तमान आयुक्त सदानंद दाते से पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व पांडे आर्थिक अपराध मुंबई के अपर पुलिस महासंचालक पद पर कार्यरत थे। पांडे 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्ष 2012 में उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। बता दें कि 13 दिसंबर को मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के प्रथम पुलिस आयुक्त सदानंद दाते का तबादला आतंकवाद विरोधी पथक (एटीएस) के अप्पर पुलिस महासंचालक पद पर किया गया हैं। उनके स्थान पर पांडे की नियुक्ति की गई है।  पुलिस आयुक्त दाते ने अपने सवा दो वर्ष के कार्यकाल में "एक कैमरा शहर के नाम" की यशस्वी मुहिम चलाकर शहर के करीब - करीब सभी संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र और सभी मुख्य सड़कों, मार्केट ,स्टेशन परिसर आदि को तीसरी आँख के दायरे में लाने का प्रयास किया। जिसकी काफी सराहना की गई। शहर की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने में दाते ने यह एक महत्वपूर्ण

मैत्रीचंद्र सागरजी की गुणानुवाद सभा गुरुवार को सूरत में

चित्र
28 वर्ष का दीक्षा पर्याय सूरत :- समर्थ गच्छाधिपति, संघ स्थविर,कात्रेज तीर्थ के प्रेरक परम पूज्य आचार्य श्री दौलतसागर सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के आचार्य श्री अशोकसागर सूरीश्वरजी, आचार्य श्री सागरचंद्रसागर सूरीश्वरजी म.सा.के शिष्यरत्न मुनिराज श्री मैत्रीचंद्र सागरजी म.सा. (37) की गुणानुवाद सभा गुरुवार को सूरत में होगी।उनका 11 दिसंबर को कालधर्म(निधन) हो गया था।उनका दीक्षा पर्याय 28 वर्ष का था। श्री आगमोद्धारक धानेरा आराधना भवन ,वेसु में आचार्य श्री सागरचंद्रसागर सूरीश्वरजी म.सा.के प्रेरणा से सूरत में विराजमान साधु साध्वीजी भगवंतों की निश्रा में सुबह 9बजे होगी।संघ ने सभी गुरुभक्तों को उपस्थित रहने की अपील की हैं। शांति वल्लभ टाइम्स उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हैं।

अजितशेखर सूरीश्वरजी की 100 वीं पुस्तक का विमोचन

चित्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि  हुबली :- दक्षिण भारत में सभी धर्मों के इतिहास में  पहलीबार   बाद कर्नाटक राज्य के हुबली नगर में परम पूज्य आचार्य श्री   अजितशेखर सूरीश्वरजी म.सा. की 100वीं  पुस्तक 'रीफ्रेश   योर  माइंड' के विमोचन के उपलक्ष्य मे पांच दिवसीय अजित   साहित्य महोत्सव का आयोजन किया गया है।  102 वर्ष प्राचीन श्री शांतिनाथ प्रभु व श्री मुनिसुव्रत स्वामी भगवान के सानिध्य में केशवपुर जैन भवन में श्री अजित साहित्य महोत्सव समिति एवं अर्हम् परिवार के तत्वावधान में कर्नाटक क्षेत्र प्रभावक उपनय सम्राट परम पूज्य आचार्य श्री विजय अजितशेखर सूरीश्वरजी म.सा.,परम पूज्य आचार्य श्री विजय विमतबोधिसूरीश्वरजी म.सा.,साध्वी श्री चारित्रवर्धना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा की निश्रा में विमोचन 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 6 भाषाओं में होगा। समिति ने बताया कि 100वीं पुस्तक के विमोचन के अवसर पर महोत्सव के प्रथम दिन 14 दिसंबर को सुबह 8.30 से 11.30 तक एक से 1 से 99 किताबों की रोमांचक यात्रा पर विविध महात्माओं द्वारा विशिष्ट प्रवचन (5 Star's of Hubli - Dharwad एक अनो

‘द इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म स्टेट अवार्ड्स 2022- राजस्थान‘ का आयोजन

चित्र
विभिन्न श्रेणियों में दिए गए प्रतिभागियों को पुरस्कार जयपुर :-  राज्य में रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म को प्रोत्साहन देने वाले उद्यमियों को पुरस्कृत करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा क्लार्क्स आमेर होटल में 'द इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म स्टेट अवार्ड्स 2022-राजस्थान' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म को बढ़ावा देने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियोें में पुरस्कार दिए गए।  कार्यक्रम में पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़, पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा, पर्यटन मंत्रालय के उत्तरी क्षेत्र के रीजनल डायरेक्टर अनिल ओरवा, होटल क्लार्क आमेर के प्रबंध निर्देशक अपूर्व कुमार और आउटलुक सीईओ के इंद्रनील राय ने ये पुरस्कार प्रदान किए। राजस्थानी लोक कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर राठौड़ ने कहा कि "यह अवार्ड समारोह साधारण से असाधारण बनने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।" उन्होंने बताया कि " कोविड-19 ने टूरिज्म इंडस्ट्री को बुरी तरह से

भाजपा का सोमवार को जन आक्रोश मोर्चा

चित्र
शहर के अगले 20 साल की विकास योजना (DP-Development Plan) में अधिकांश खामियां :- नरेंद्र मेहता मिरा-भाईंदर :-  शहर का नया सुधारित डी पी प्लान 28 ऑक्टोबर 2022 को प्रकाशित किया गया है। जिसके सुझाव व आपत्ति हेतु अंतिम तिथि 28 नवम्बर 2022 को थी। जिसको लेकर चार हजार से भी ज्यादा मीरा भाईंदर के जागरूक नागरिकों ने इस प्लान के विरोध में आपत्ति दर्ज की है।  प्रस्तावित प्लान में रास्ते, गार्डन, मैदान इत्यादि गलत दर्शाए गए हैं। जिससे शहर की हजारों पुरानी इमारतों, झुग्गी झोपडियों (Slum) का पुर्न: विकास (Redevelopment) असंभव हो जाएगा। पूर्व विधायक व भाजपा नेता नरेंद्र मेहता ने इसे रद्द करने की मांग को लेकर विशाल जन आक्रोश मोर्चा भायंदर(वेस्ट) के अहिंसा चोक (60 फ़ीट रॉड) से सुबह 10 बजे शुरू होगा।उन्होंने विशाल संख्या में लोगों से उपस्थित रहने की अपील की है।मेहता द्वारा निम्न मुद्दों को उठाया है जिसमे • शहर के मौजूदा रास्ते नहीं बताये गए हैं और पुरानी इमारतों के बीच से रास्ते दर्शाए गए हैं।पुराने आरक्षण पर बनी इमारतों व झुग्गी झोपडियों (Slum) को भी आरक्षण से बाहर नहीं किया गया है।• झुग्गी झोपडियों (Slum

पितृहृदय वसंत सूरीश्वरजी

चित्र
भावपूर्ण श्रद्धांजलि -श्रीमती अनु दीपक जैन / जयपुर  न हीं है इतनी शक्ति की गुरु के उपकारों को शब्दों में बांध सकें, नही है इतना सामर्थ्य की उनकी स्मृति को कागज़ पर उतार सकें जय जय नन्दा - जय जय भद्दा, महायोगी का महाप्रयाण है, पितृहृदय वसंत सूरी हमारे दिलों में विराजमान हैं ||1|| वल्लभ सूरिजी की सम्पदा थे, विद्या विचार गुण विशाल थे, स्वाध्याय, तपस्या, समर्पण और संयम की जीती जागती मिसाल थे। जिनकी तप ज्योति से जिनशासन जाज्वल्यमान है, पितृहृदय वसंत सूरि जी हमारे दिलों में विराजमान है ||2|| सम्यक तप की भाषा में ही जो धर्म के पाठ पढ़ाते थे, करुणा भाव अंतर्मन में रख हमेशा हाथ बढ़ाते थे उनकी "आओ राजा, आओ बेटी" ध्वनि कानों में गुंजायमान है, पितृहृदय वसंत सूरि जी हमारे दिलों में विराजमान हैं ||3|| आत्म वल्लभ सी उनमे दृढ़ता, समुद्र इंद्र से गम्भीर थे, वर्षीतप आराधना में तत्पर, वे धीरों के भी धीर थे। उनकी प्रदत्त संस्कार सलिला, हम सब के भाव प्राण हैं, पितृहृदय वसंत सूरि जी हमारे दिलों में विराजमान हैं ||4||

आत्मा का वर्चस्व अहिंसा से ही कायम हो सकता है

चित्र
अध्यात्म विद्या  पर  विश्व सम्मेलन में उदघोष नई दिल्ली :  भारतीय संस्कृति का मूल स्वरुप आध्यात्मिकता और धार्मिकता है । आत्मा में ही परमात्मा का अस्तित्व है और आत्मा का वर्चस्व अहिंसा से ही कायम हो सकता है । अहिंसा परमो धर्म की स्थापना करके विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है ।  आचार्य श्री अनेकांत सागर जी ने, यह विचार  डाक्टर्स फोरम, एनिमल वैलफेयर सोसायटी आफ इंडिया और ज्ञानसागर साइंस फाउंडेशन द्वारा एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, कनाट प्लेस में आयोजित अध्यात्म विद्या  पर  विश्व सम्मेलन  को संबोधित करते हुए व्यक्त किये  ।  सम्मेलन में उपस्थित रहे देश, विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न धर्मों के गुरु, विद्वान, डाक्टर, वैज्ञानिक, दर्शन शास्त्री, युवा जिज्ञासु सभी ने बीमारियों से बचने के लिए सप्त व्यसन और मांसाहार से दूरी बनाकर, प्लांट बेस्ड डाइट  और  शाकाहार को शारीरिक और आत्मिक स्वास्थ हेतु महत्वपूर्ण बताते हुए अपनी विज्ञान आधारित और तार्किक प्रस्तुतियाँ और विचार रखे। सभी ने यह माना कि  अध्यात्म और विज्ञान एक दूसरे के पूरक हैं  और  दोनो का लक्ष्य सत्य की खोज है आयोजन समिति के अध्यक

55 वर्षीतप के दिव्य तपस्वी आचार्य वसंत सूरीश्वरजी का निधन

चित्र
विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के लिए बहुत बड़ी क्षति अंतिम संस्कार रविवार को पालीताणा में गुरुदेव का जाना अत्यंत दुखद हैं।तपस्वी होने के बाद भी हर कार्यक्रम में उपस्थिति, हर गुरु भक्त को मिलना,आशीर्वाद देने उनकी विशेषता थी।अखंड 55 वर्षीतप जैसी तपस्या तो आप जैसा विरला ही कर सकता हैं।भावपूर्ण श्रद्धांजलि दीपक जैन, संपादक :- शांति वल्लभ टाइम्स भावनगर :- जैन जगत के महान तपस्वी , अखंड  55वें वर्षीतप के दिव्य तपाराधक , समुदायवडिल परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री विजय वसंत सूरीश्वर जी महाराज का आज भाव नगर में हृदय गति रुक जाने से काल धर्म (निधन) हो गया । गुरुदेव का जाना पंजाब केसरी आचार्य विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के लिए बहुत बड़ी क्षति हैं। आप युग दृष्टा पंजाब केसरी युगवीर आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वर जी महाराज के हाथों से दीक्षित वर्तमान में एक मात्र संत थे ।आआपकी अंतिम  यात्रा   दिनांक 11 दिसंबर 2022 , रविवार * सुबह 11 बजे से- पालखी संबंधी चढ़ावे प्रारंभ *हो होंगे तथा दोपहर 3 बजे से- श्री आत्म वल्लभ पंजाबी जैन धर्मशाला , तलेटी रोड , पालीताना से गुरूदेव की अंतिम यात्रा प्रारंभ *हो होगी।

पश्चिम रेलवे सोमनाथ रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय स्टेशन में करेगा परिवर्तित

चित्र
अत्याधुनिक स्टेशन भवन को सोमनाथ मंदिर    वास्तु शिल्प डिजाइन की तरह पुनर्नि र्मित  किया जा रहा है मुंबई :- रेलवे स्टेशनों को न केवल सेवा के एक साधन के रूप में बल्कि एक संपत्ति के रूप में बदलने और विकसित करने के माननीय प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप भारतीय रेल ने देश भर में 204 स्टेशनों के पुनर्विविकसित करने के लिए पहचान की है, जिनमें से तीन स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य शुरू किया गया है जबकि 43 स्टेशनों का कार्य प्रगति पर है। रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्वस्तरीय टर्मिनलों के रूप में विकसित करने को अत्यधिक महत्व दिया जा रहा है ताकि एक आम रेल यात्री भी आरामदायक, सुविधाजनक और सुखद रेल यात्रा का अनुभव कर सके। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रेलवे स्टेशन किसी भी शहर के अभिसरण का केंद्रीय बिंदु हैं। स्टेशनों के पुनर्विकास के पीछे का मौलिक विचार शहर का अभिन्न विकास करना और सिटी सेंटर जैसी जगह के साथ पर्याप्त शहरी स्थान बनाना है। रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ स्टेशन बिल्डिंग के साथ शहर के दोनों किनारों को जोड़ा जाएगा। हर स

कत्लखाना नहीं हमें समाज भवन चाहिए - फ्रीडा मोराइस

चित्र
  उत्तन से उठी ख्रिस्ती समाज भवन बनाने की मांग   भायंदर :- मीरा भायंदर शहर की सामाजिक कार्यकर्ता फ्रीडा मोराइस ने उनकी सामाजिक संस्था "एंजेलेंद्र रे ऑफ होप फाउंडेशन" के माध्यम से महानगरपालिका के प्रशासक - आयुक्त दिलीप ढोले से "ख्रिस्ती समाज भवन" बनाने की मांग की है। इस आशय का पत्र भी उन्होंने आयुक्त ढोले को दिया है। मोराईस ने अपने पत्र में कहा है की मीरा - भायंदर शहर में पिछले कई वर्षों से पीढ़ी दर पीढ़ी ख्रिस्ती समाज यहां रह रहे हैं। जिनका मुख्य रूप से पारंपरिक खेती और मत्स्य व्यवसाय पर अवलंबित हैं। शहर में करीब डेढ़ से दो लाख की आबादी इस समाज की है और उनके कई धार्मिक स्थल प्राचीन समय से यहां स्थित है। हाल ही में स्थानीय विधायकों, राज्य सरकार और महानगरपालिका के माध्यम से शहर में विभिन्न समाज भवन,सांस्कृतिक भवन आदि निर्माण के उपक्रम शुरू किए गए हैं। इसी प्रकार से भायंदर पश्चिम के उत्तन परिसर के ख्रिस्ती बहुल क्षेत्र में सरकारी जगह पर भी एक "ख्रिस्ती समाज भवन" ,उनके संतो के नाम पर छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही फ्रीडा मोराइस ने उत्तन परिसर में

गुजरात की तरह मीरा भायंदर में भी बजेगा बीजेपी का डंका– एंड रवि व्यास

चित्र
रीटा शाह की उपस्थिति ने चौकाया भायंदर :-  गुजरात में भाजपा को मिली रिकॉर्ड तोड़ जीत पर मीरा भायंदर के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया। बीजेपी विधायक गीता जैन तथा एड रवि व्यास ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बोलते हुए एंड रवि व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद तथा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में मीरा भायंदर में भी गुजरात की तरह बीजेपी का डंका बजेगा। जनता के आशीर्वाद से विरोधी पार्टियों का क्लीन स्वीप हो जाएगा। बीजेपी द्वारा आयोजित जीत के जश्न में शामिल होने वालों में युवा अध्यक्ष पंकज पांडे(दरोगा),अजय सिंह, पूर्व नगरसेवक सुशील अग्रवाल ,सुमन कोठारी, चंद्रकांत मोदी सहित जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।पूर्व नगरसेविका रीटा शाह की उपस्थिति ने सबको चौकाया।

वसई-विरार मैराथन के लिए विशेष लोकल ट्रेन चलाएगी

चित्र
पश्चिम रेलवे  का सरहानीय प्रयास मुंबई :-  10वें वसई-विरार मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे 11 दिसंबर, 2022 को सुबह चर्चगेट से विरार तक दो अतिरिक्त स्‍पेशल धीमी लोकल ट्रेनें चलाएगी। इन स्‍पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है :- Down (Churchgate-Virar) Station।             Spl 1                       Spl 2  Churchgate।     03.00                      03.30 Marine Lines    03.03                      03.33  Charni Rd           03.05                     03.35 Grant Rd              03.08                   03.38  Mumbai Central  03.10                   03.40 Mahalaxmi।          03.13                  03.43 Lower Parel           03.16                 03.46  Prabhadevi              03.19                03.49 Dadar                      03.22                  03.52  Matunga Rd            03.24                 03.54 Mahim Jn.                03.27               03.57  Bandra।                    03.30               04.00 Khar।                         03.33