देश हमेशा सर्वोपरि हैं :- नरेंद्र भंडारी

भाजपा राजस्थान सेल का कार्यक्रम


मुंबई
:- बुधवार को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान सेल भारतीय जनता पार्टी,मुंबई द्वारा विधायक व मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढा के मार्गदर्शन एवं नरेंद्र भंडारी के नेतृत्व में  दिगम्बर जैन छात्रावास, ग्रांट रोड के प्रांगण में ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजस्थान सेल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के साथ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 महासचिव ममता सुराणा की अगुवाई में भारी संख्या में  महिलाएं भी कार्यक्रम में  उपस्थित हुई। ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में भंडारी ने कहा कि हमेशा देश को प्रथम स्थान पर रखें, व अपने मतदान के अधिकार का उपयोग राष्ट्रहित में अवश्य करें। मतदान करना आपका मात्र अधिकार ही नही ।कर्तव्य भी है । महासचिव सुराणा ने भी सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए हमेशा एकता बनाये रखने की अपील की ।यह जानकारी भाजपा राजस्थान सेल के महासचिव अमृत टी जैन ने दी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम