प्रेस क्लब ऑफ मीरा-भाईंदर का गठन

 विनोद मिश्रा अध्यक्ष चुने गए


भाईंदर :- 
राष्ट्रहित, समाजहित और पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए " प्रेस क्लब ऑफ मीरा-भाईंदर"  संस्था का गठन किया गया है। हाल ही में धर्मादाय आयुक्त ठाणे से इसका पंजीयन मिलने के बाद शुक्रवार को मकरसंक्रांति के शुभ अवसर पर संस्था के प्रथम कार्यकारिणी का चयन सर्व सम्मति से किया गया।

कार्यकारिणी में अध्यक्ष- विनोद मिश्र (दोपहर का सामना), उपाध्यक्ष- अनिल चौहान (नवभारत), सचिव- महेंद्र वानखेड़े (नवराष्ट्र , ईटीवी भारत ), सहसचिव- अमित तिवारी (नवभारत टाईम्स), कोषाध्यक्ष- रमेश शर्मा (टीवी-9), सदस्यों में राकेश विश्वकर्मा (पत्रिका),  चतुर्भुजा पांडे (हिंदसागर) व अनिल नौटियाल ( इंडिया टीवी, आपका समय) का समावेश है। शहर के तमाम बुद्धिजीवियों, संस्थाओं, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, मनपा प्रशासन के अधिकारियों ने इस कार्यकरिणी को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप