भारतीय बौद्ध महासभा ने किया भावना यादव को सम्मानित

सहस्त्र बल परीक्षा(UPSC) में लड़कियों मे प्रथम 


मुंबई :-  
केंद्रीय लोक सेवा आयोग द्वारा केंद्रीय सहस्त्र बल के लिए आयोजित सहायक कमांडेंट पद की परीक्षा में मीरा-रोड की भावना यादव ने देश में 14 वां और लड़कियों में प्रथम स्थान हासिल करने  पर भारतरत्न डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर  के पौत्र तथा भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष भीममराव यशवंत आंबेडकर ने आंबेडकर भवन में भावना को सम्मानित किया। *

इस अवसर पर  अंबेडकर ने भावना यादव को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो चयनित परीक्षार्थियों में भावना एकमात्र छात्रा है जो महाराष्ट्र से है। भावना मूलरूप से महाराष्ट्र के सांगली की है और उसकी शिक्षा  अंधेरी और विरार में हुई है। भावना के पिता सुभाष यादव बोरीवली में ट्रैफिक विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत है। 

कार्यक्रम में वंचित बहुजन आघाडी महाराष्ट्र राज्य युवा सदस्य सुचित गायकवाड, पूर्व न्यायाधीश ऍड. सचिन जोरे, विशाल गवळी ,भावना यादव की शिक्षिका रजनी त्रिभुवन व उमेश शिंदे, सुनील पवार आदि  गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवकार महामंत्र केवल जाप नही यह जीवन को दिशा देता हैं :- नरेंद्र मोदी

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप