पश्चिम रेलवे द्वारा 12 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय

 पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 12 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है, जिनका विवरण नीचे दिया जा रहा है:-

 


1.  ट्रेन संख्या 22945/22946 मुंबई सेंट्रल-ओखा में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच मुंबई सेंट्रल से 15 जनवरी, 2022 से 14 फरवरी, 2022 तक और ओखा से 18 जनवरी, 2022 से 17 फरवरी, 2022 तक जोड़ा जायेगा।

2.  ट्रेन संख्या 19252/19251 ओखा-सोमनाथ में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच ओखा से 16 जनवरी, 2022 से 15 फरवरी, 2022 तक और सोमनाथ से 17 जनवरी, 2022 से 16 फरवरी, 2022 तक जोड़ा जायेगा।

3.  ट्रेन संख्या 12927/12928 मुंबई सेंट्रल-एकता नगर एक्‍सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच मुंबई सेंट्रल से 15 जनवरी, 2022 से 14 फरवरी, 2022 तक और एकता नगर से 16 जनवरी, 2022 से 15 फरवरी, 2022 तक जोड़ा जायेगा।

4.  ट्रेन संख्या 12961/12962 मुंबई सेंट्रल-इंदौर एक्‍सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच मुंबई सेंट्रल से 17 जनवरी, 2022 से 16 फरवरी, 2022 तक और इंदौर से 18 जनवरी, 2022 से 17 फरवरी, 2022 तक जोड़ा जायेगा।

5.  ट्रेन संख्या 22956/22955 भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच भुज से 16 जनवरी, 2022 से 14 फरवरी, 2022 (20/01/22 एवं 24/01/22 को छोड़कर) और बांद्रा टर्मिनस से 17 जनवरी, 2022 से 15 फरवरी, 2022 तक (21/01/22 एवं 25/01/22 को छोड़कर) जोड़ा जायेगा।

6.   ट्रेन संख्या 12972/12971 भावनगर टर्मिनस-बांद्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा गया है। यह अतिरिक्‍त कोच भावनगर टर्मिनस से 17 जनवरी, 2022 से 31 जनवरी, 2022 तक (20/01/22, 21/01/22, 25/01/22 एवं 30/01/22 को छोड़कर) और बांद्रा टर्मिनस से 20 जनवरी, 2022 से 3 फरवरी, 2022 (23/01/22, 24/01/22, 28/01/22 एवं 02/02/22 को छोड़कर) जोड़ा जायेगा।

7.   ट्रेन संख्या 19217/19218 बांद्रा टर्मिनस-वेरावल एक्‍सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच बांद्रा टर्मिनस से 18 जनवरी, 2022 से 1 फरवरी, 2022 तक (21/01/22, 22/01/22, 26/01/22 एवं 31/01/22 को छोड़कर) और वेरावल से 19 तारीख से जनवरी, 2022 से 2 फरवरी, 2022 (22/01/22, 23/01/22, 27/01/22 एवं 01/02/22 को छोड़कर) जोड़ा जायेगा।

8.  ट्रेन संख्या 19165/19166 अहमदाबाद-दरभंगा एक्‍सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच अहमदाबाद से 16 जनवरी, 2022 से 16 फरवरी, 2022 तक और दरभंगा से 19 जनवरी, 2022 से 19 फरवरी, 2022 तक जोड़ा जायेगा।

9.  ट्रेन संख्या 19167/19168 अहमदाबाद-वाराणसी एक्‍सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर डिब्बा जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच अहमदाबाद से 15 जनवरी, 2022 से 15 फरवरी, 2022 तक और वाराणसी से 18 जनवरी, 2022 से 18 फरवरी, 2022 तक जोड़ा जायेगा।

10.  ट्रेन संख्या 12919/12920 डॉ अम्बेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्‍सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच डॉ अम्बेडकर नगर से 15 जनवरी, 2022 से 14 फरवरी, 2022 तक और श्री माता वैष्णो देवी कटरा  से 17 जनवरी, 2022 से 16 फरवरी, 2022 तक जोड़ा जायेगा।

11. ट्रेन संख्या 12923/12924 डॉ अम्बेडकर नगर-नागपुर एक्‍सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच डॉ. अम्बेडकर नगर से 18 जनवरी, 2022 से 15 फरवरी, 2022 तक और नागपुर से 19 जनवरी, 2022 से 16 फरवरी, 2022 तक जोड़ा जायेगा।

12. ट्रेन संख्या 19305/19306 डॉ. अम्बेडकर नगर- कामाख्या एक्‍सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच डॉ. अम्बेडकर नगर से 20 जनवरी, 2022 से 17 फरवरी, 2022 तक और कामाख्या से 23 जनवरी, 2022 से 20 फरवरी, 2022 तक जोड़ा जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम