प्रतिबंध के बाद भी पेट्रोल पंप पर मिल रहा पेट्रोल

भायंदर-लॉकडाउन में नागरिकों को घर पर रहने और वाहनों को रास्ते पर नही निकालने का आवाहन बारबार किया जा रहा है।नागरिक इसका पालन नहीं कर रहे थे जिसके चलते मीरा भायंदर महानगरपालिका आयुक्त चंद्रकांत डांगे ने अति आवश्यक गाड़ियों के अलावा किसी भी निजी गाड़ियों को पेट्रोल नही देने का आदेश पेट्रोल पंप मालिकों को दिया था।परंतु पेट्रोल पंप मालिक इस आदेश की धज्जियां उड़ा रहे है और टू तथा फॉर व्हीलर को पेट्रोल दिया जा रहा है।
कई नागरिक और खासतौर पर युवावर्ग रास्तो पर टू व्हीलर के साथ दिख रहा था जिसके चलते मनपा आयुक्त डांगे ने मार्च महीने के अंत मे निजी वाहनों को पेट्रोल नही देने का आदेश जारी किया था परंतु पुलिस की उपस्थिति में किसी भी प्रकार के कागजात देखे बिना पेट्रोल दिया जा रहा हैं।इस बारे में जानकारी एकत्रित कर रहे पत्रकार राकेश विश्वकर्मा को धमकी भी दी गई।
इस संबंध में डॉ सुरेश येवले ने भी आयुक्त को शिकायत की है।येवले ने आदेश का पालन नही करनेवाले पेट्रोल पंप मालिकों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने की मांग की है।इस संबंध में संपर्क करने पर आयुक्त ने कहा कि आदेश अभी भी जारी हैं।

कड़े पुलिस बंदोबस्त में  कोरोना मरीज का अंतिम संस्कार
भायंदर - कोरोना से मृत्यु हुए मरीज का अंतिम संस्कार करने को लेकर नागरिकों ने भायंदर(वेस्ट) स्थित शमशान भूमि पर जबरदस्त विरोध किया,जिसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस बंदोबस्त कर मृतदेह पर अंतिम संस्कार करना पड़ा।
कोरोना से मृत 50 वर्षीय व्यक्ति को रविवार देर रात भायंदर(वेस्ट)  की श्मशान भूमि लाया गया था।इसकी जानकारी  मिलते ही आसपास की झोपड़पट्टी में रहते लोग जमा हो गए और अंतिम संस्कार का विरोध करने लगे।वातावरण तनावपूर्ण होता देख कर्मचारी ने इसकी जानकारी मनपा को दी। मनपा ने भीड़ को तीतर बीटर कर शव को टेम्बा के शवगृह में रखा और इसकी सूचना भायंदर पुलिस स्टेशन को दी। सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।इस संबंध में 30 /35  गुमनाम लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस के पास है अतः लोगों की पहचान कर कार्यवाई मि जाएगी। यह जानकारी पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत जाधव ने दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम